जब माधुरी और जूही के साथ KISS सीन देने में घबरा गया यह हीरो, शर्म छुपाने के लिए पी दो पैग!
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:20 AM
Bollywood News : बॉलीवुड की कलाकार माधुरी दीक्षित और जूही चावला ने 80 और 90 के दशक में बड़े पर्दे पर अपनी धाक जमाई थी। उस दौर का कोई भी बड़ा हीरो इनके साथ काम करने का सपना देखता था। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि जैकी श्रॉफ जैसे स्टार को इन दोनों अभिनेत्रियों संग रोमांटिक सीन करने में घबराहट हुई और नर्वसनेस मिटाने के लिए उन्होंने शराब का सहारा लिया। जब शराब की घूंट अंदर गई तब जाकर जैकी ने वह रोमांटिक सीन दिया था।
वर्दी और आइना के शूट का किस्सा
जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वर्दी (1989) में माधुरी दीक्षित और आइना (1993) में जूही चावला संग उन्हें KSSING सीन फिल्माना पड़ा। हालांकि, शर्मीलापन ऐसा था कि कैमरे के सामने सहज होने के लिए उन्होंने ब्रांडी के दो शॉट लगा लिए। जैकी ने मजाकिया लहजे में कहा, सीन तो कर लिया, लेकिन लोग मुझे सेक्सी श्रॉफ बुलाने लगे, जबकि सच्चाई ये है कि मैं बेहद झेंपता था।
माधुरी की नाराजगी
वर्दी के बाद माधुरी और जैकी की जोड़ी राम लखन में फिर नजर आई, जहां उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन वर्दी की रिलीज के समय माधुरी नाराज हो गई थीं। वजह थी कि फिल्म में उनके रोल की अहमियत कम कर दी गई और जैकी संग बोल्ड दृश्यों को ज्यादा महत्व दे दिया गया। यही नहीं, माधुरी का नाम दयावान (1988) के एक विवादित सीन को लेकर भी सुर्खियों में रहा था। विनोद खन्ना संग फिल्माए गए उस इंटीमेट सीक्वेंस के बाद कहा गया कि अभिनेत्री काफी असहज महसूस कर रही थीं।
भले ही आॅन-स्क्रीन जैकी श्रॉफ की छवि रोमांटिक हीरो की बनी रही, लेकिन उन्होंने खुद कबूल किया कि माधुरी और जूही जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों संग रोमांटिक सीन करते वक्त उनकी घबराहट अक्सर हावी हो जाती थी। Bollywood News