दिल की बीमारी के बावजूद किशोर कुमार ने मधुबाला से की थी शादी
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:30 AM
Bollywood News : 1985 के एक रेयर इंटरव्यू में प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार ने अपनी ज़िंदगी के सबसे दर्द भरे पलों का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने मधुबाला से शादी की जब उन्हें पता था कि वह हार्ट कंडीशन से जूझ रही हैं। किशोर कुमार ने इंटरव्यू में कहा, “पूरे नौ साल तक मैंने उनकी देखभाल की। मैंने अपनी आँखों के सामने उन्हें मरते हुए देखा।” उन्होंने बताया कि उनकी पिछली शादियां क्यों फेल हुईं, मधुबाला के साथ इमोशनल सफर कैसा था और आखिर में लीना चंदावरकर के साथ ज़िंदगी ने पीस दी। ये कहानी एक ऐसे आर्टिस्ट की है जिसकी आवाज़ लोकप्रिय थी लेकिन इंसानी दर्द उससे भी दूर नहीं था।
वो वादा, जो किशोर कुमार ने निभाया
1985 में The Illustrated Weekly of India को दिए एक रेयर इंटरव्यू में किशोर कुमार ने अपनी ज़िंदगी के सबसे भावुक और दर्दनाक सफर का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि वो पहले से जानते थे कि मधुबाला की हार्ट कंडीशन बेहद गंभीर थी, फिर भी उन्होंने उनसे शादी की। डॉक्टर्स ने साफ कह दिया था कि मधुबाला न तो कभी शारीरिक संबंध बना पाएंगी, न ही मां बन सकेंगी और उनकी ज़िंदगी बस दो साल की मेहमान है। इसके बावजूद किशोर कुमार ने न केवल उनसे शादी की बल्कि पूरे नौ साल तक उनकी देखभाल की।
मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि जब डॉक्टर्स ने परिवार को ये कड़वी सच्चाई बताई तब उनके पिता ने हिम्मत दिखाई और मधुबाला ने भी हार नहीं मानी। वो प्रोजेक्ट्स साइन करती रहीं जबकि उनका शरीर बिस्तर से लग चुका था। 1960 में इलाज के लिए मधुबाला को लंदन भेजा गया लेकिन वहाँ उनकी सर्जरी को असंभव बताया गया। इसके बाद भी किशोर कुमार उनका साथ नहीं छोड़ा। वो उनके साथ हँसे, उनके साथ रोए और हर पल उनके दर्द को बांटा। मधुबाला का निधन 23 फरवरी 1969 को हुआ, मात्र 36 साल की उम्र में। डॉक्टरों की दो साल की भविष्यवाणी के बावजूद वो नौ साल तक जीवित रहीं—बिस्तर पर, किशोर कुमार की देखरेख में। यह कहानी सिर्फ एक महान गायक की नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान की है जिसने अपने प्यार को आखिरी सांस तक निभाया—बिना शर्त, बिना शिकायत।