महावातार नरसिंह ने दिखाया अपना रूप, पहली बार किसी इंडियन एनीमेशन ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
भारत
RP Raghuvanshi
04 Aug 2025 07:06 PM
भारत
RP Raghuvanshi
04 Aug 2025 07:06 PM
Bollywood News : इंडिया की एनीमेशन दुनिया में एक नई कहानी लिखी गई है। महावातार नरसिंह, एक ग्रैंड माइथोलॉजिकल एनीमेटेड फिल्म जिसे अश्विन कुमार ने डायरेक्ट किया है, इस फिल्म ने सबको सरप्राइज़ कर दिया है (बाय बिकमिंग द फर्स्ट इंडियन एनीमेटेड फिल्म सिंस 2005 टू रूल द बॉक्स ऑफिस )इस एपिक फिल्म ने ना सिर्फ देश में बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी अपना इम्पैक्ट दिखाया है। फिल्म के मेकर्स ने ऑडियंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनकी मेहनत तभी सफल हुई जब व्यूअर्स ने इस कहानी को दिल से अपनाया। इस सफलता के बाद, एनीमेशन इंडस्ट्री में नई उम्मीदें जगी हैं।
पब्लिक का दिल जीत गया एनीमेशन अवतार
अश्विन कुमार की महाअवतार नरसिंह ने वो कर दिखाया जो इंडियन एनीमेशन इंडस्ट्री पिछले 18 सालों से सिर्फ सपना देख रही थी। 2005 के बाद पहली बार कोई एनिमेटेड फिल्म इतनी बड़ी कमर्शियल सक्सेस बनी है। माइथोलॉजिकल स्टोरीटेलिंग, पावरफुल विज़ुअल्स और इमोशनल डेप्थ ने ऑडियंस को सिनेमा हॉल्स तक खींच लिया। फिल्म ने रिलीज़ के पहले वीकेंड में ₹85 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया, जो कि एक एनिमेटेड फिल्म के लिए हिस्टॉरिक है।
टीम का दिल से शुक्रिया
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक हार्टफेल्ट वीडियो रिलीज़ किया, जहां उन्होंने कहा "ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक भक्ति और वीर रस से भरा आंदोलन था। आप सभी का सपोर्ट हमारे लिए आशीर्वाद जैसा है। डायरेक्टर अश्विन कुमार ने कहा कि उनका विज़न था एक ऐसी कहानी बनाना जो माइथोलॉजी को मॉडर्न जेनरेशन तक ले आए और ये सपना तभी पूरा हो पाया जब टीम ने फुल फेथ के साथ काम किया।
क्या बनाता है महावतार नरसिम्हा को स्पेशल
महावातार नरसिंह एक विजुअली स्टनिंग एनिमेटेड फिल्म है जो इंडियन माइथोलॉजी को मॉडर्न अंदाज़ में पेश करती है। इसके इंटरनेशनल-लेवल VFX और ब्रेदटेकिंग एनीमेशन ने सबको इम्प्रेस किया। बैकग्राउंड स्कोर ने कहानी के इमोशन्स को और गहरा बना दिया जबकि स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर डीटेलिंग और परफेक्ट स्टोरी पेसिंग ने ऑडियंस को डीपली कनेक्ट करने पर मजबूर किया। फिल्म एक कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर है जो डिवोशन, धर्म और जस्टिस जैसे पावरफुल थीम्स को सेलिब्रेट करती है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भक्ति और वीर रस से भरा एक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है, जो हर उम्र के दर्शकों के लिए अनफॉरगेटेबल बन जाता है।
इंडस्ट्री में उम्मीद की नई किरण
इस फिल्म की सफलता ने बॉलीवुड और एनीमेशन स्टूडियोज़ को एक नया डायरेक्शन दिया है। एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि अब और भी माइथोलॉजिकल और ओरिजिनल एनीमेटेड कंटेंट बनाने का रास्ता खुला है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के शब्दों में, "महावातार नरसिंह ने प्रूव कर दिया कि अगर कंटेंट स्ट्रॉन्ग हो, तो एनीमेशन भी ब्लॉकबस्टर हो सकता है।"