Bollywood : लोग अब भी मुझे ‘तेरे नाम’ के लिए याद रखते हैं : भूमिका चावला
People still remember me for 'Tere Naam': Bhumika Chawla
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:09 AM
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला ने कहा कि कुछ फिल्म अविस्मरणीय होती हैं और ‘तेरे नाम’ भी ऐसी ही एक फिल्म है। चावला ने 2003 में आई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तेरे नाम’ में निर्जरा की भूमिका निभाई थी।
फिल्म उद्योग की है यादगार भूमिकाएं देने की जिम्मेदारी
अभिनेत्री ने कहा कि यह एक खूबसूरत प्रशंसा है कि दर्शकों को अब भी यह किरदार याद है। चावला ने एक वर्चुअल साक्षात्कार में कहा कि कुछ फिल्म छाप छोड़ती हैं और वे इसलिए छाप छोड़ती हैं कि लोग उसे भुला न सकें। इसलिए मैं इसे खूबसूरत प्रशंसा के रूप में लेती हूं कि लोग मुझे अब भी निर्जरा के रूप में याद करते हैं। वह सतीश कौशिक के निर्देशन वाली रोमांस ट्रेजडी फिल्म के लिए उन्हें मिले प्यार से रोमांचित हैं, लेकिन उनका मानना है कि उन्हें अन्य यादगार भूमिकाएं देने की जिम्मेदारी फिल्म उद्योग की है।
20 साल बाद एक बार फिर सलमान के साथ भूमिका
भूमिका चावला (44) ने हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में फिर से सलमान के साथ काम किया है। फरहाद सामजी के निर्देशन वाली इस फिल्म में उनके साथ वेंकटेश हैं, जिनके साथ उन्होंने 2002 में आई तेलुगु फिल्म ‘वासु’ की थी। उन्होंने ‘किसी का भाई...’ को ऐसी फिल्म बताया, जिसमें दो अलग-अलग संस्कृतियों के परिवार एक साथ आते हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।