Cannes Film Festival 2023: अपनी ड्रेस को लेकर ट्रॉल हुई ऐश्वर्या राय
Aishwarya Rai Bachchan trolled for her dress
भारत
चेतना मंच
20 May 2023 05:17 PM
Cannes Film Festival 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल की ओजी क्वीन है। हर साल ही ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक को लेकर चर्चा में छाई रहती है। लेकिन इस बार एक तरफ जहां ऐश्वर्या अपने लुक को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है, दूसरी तरफ उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।
18 मई 2023 को कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने इंडियाना जोंस और डायल ऑफ डेस्टिनी प्रीमियर में हिस्सा लिया। इस इवेंट के दौरान रेड कारपेट पर अभिनेत्री के लुक (Aishwarya Rai Bachchan Cannes Film Festival look) ने सभी को काफी आश्चर्यचकित किया। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय एक बेहद अनोखे गाउन में नजर आई।
ऐश्वर्या राय का Cannes Film Festival लुक -
कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में ऐश्वर्या राय हल्के एल्युमीनियम और सिमरी वर्क के साथ एक हुडेड गाउन पहन रेड कारपेट पर नजर आई। सिल्वर और ब्लैक कलर के आउटफिट में स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला एक काला कोर्सेट और कमर पर एक काला बो बंधा हुआ था। सिर से पैर तक एक बड़ा हुड पूरे शरीर को कवर कर रहा था। अपने इस अलग लुक की वजह से अभिनेत्री ने खूब सुर्खियां बटोरी। लेकिन अपने इसी लुक की वजह से इन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा।
सोशल मीडिया पर ट्रॉल हुई ऐश्वर्या राय -
कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के लुक पर सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं। मीम्स बनाने वालों ने भी ऐश्वर्या राय के लुक को लेकर कई मीम्स बनाई है। इन सब में एक मीम काफी पॉपुलर हो रही है, जिसमें ऐश्वर्या राय और उनके ड्रेस की तुलना आलू के पराठे और एल्युमिनियम फॉयल से की गई है। जिसमें ऐश्वर्या राय के कान फिल्म फेस्टिवल की फोटो के साथ लिखा गया है -"जब आप अपना लंच बॉक्स खोलो और आलू का पराठा एलुमिनियम फॉयल के बीच से आपको देख रहा हो।"