Salaar Trailer: काउंटडाउन शुरू, इस दिन रिलीज हो रहा प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म "सालार" का ट्रेलर
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:59 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 04:59 AM
Salaar Trailer: साउथ सुपरस्टार प्रभास के अपकमिंग फिल्म "सालार पार्ट-1 सीजफायर" का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, फिल्म के अनाउंसमेंट डेट के बाद से ही इस फिल्म के चर्चे सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों का यह इंतजार जल्दी खत्म होने वाला है क्योंकि यह फिल्म दिसंबर महीने के आखिरी में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिलहाल फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट सामने आ गई है।
काउंट डाउन शुरू जल्द रिलीज होगा 'Salaar ' का ट्रेलर:
प्रभास की फिल्म 'सालार' का पोस्टर और टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे देखने के बाद से दर्शक इस फिल्म को लेकर और भी अधिक उत्साहित हो गए हैं। खबर सामने आई है कि सालार (Saalar) फिल्म का ट्रेलर 1 दिसंबर को रिलीज कर दिया जाएगा।
शाहरुख खान की 'डंकी' से होगा 'सालार' का क्लैश:
केजीएफ फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बनी प्रभास की फिल्म "सालार पार्ट 1 सीजन फायर (Salaar Part 1-Ceasefire) दिसंबर महीने में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। जानकारी के लिए आपको बता दे इसी समय शाहरुख खान की फिल्म ' डंकी (Dunki)' भी रिलीज होगी। ऐसे में प्रभास की फिल्म और शाहरुख खान की फिल्म में जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि किस सुपरस्टार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल होती है और इस बड़ी रेस में कौन बाजी मारता है।
Bigg Boss 17 घर में घमासान, किसे मिल रही स्पेशल सुविधा, कौन होगा बेघर?