शाहरुख, सलमान और अक्षय को पीछे छोड़ दशक की सबसे पॉपुलर बनी ये हिरोइन!
भारत
चेतना मंच
30 Sep 2025 05:07 PM
IMDb रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारतीय सिनेमा ने पिछले 25 सालों में जबरदस्त बदलाव देखे हैं। इस बदलाव की एक झलक इंटरनेट मूवी डेटाबेस (IMDb) की लेटेस्ट रिपोर्ट में भी देखने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2000 से लेकर 2025 तक के सिनेमा ट्रेंड्स का विश्लेषण किया गया और खासतौर पर 2014 से 2024 तक दर्शकों की सर्च और इंटरेस्ट के आधार पर सबसे पॉप्युलर स्टार्स की लिस्ट बनाई गई।
दीपिका बनीं नंबर वन स्टार
इस टॉप 10 लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम रहा दीपिका पादुकोण का, जिन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। दीपिका न सिर्फ बॉलीवुड की बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।
टॉप 10 में जगह बनाने वाले स्टार्स
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाहरुख खान, तीसरे पर ऐश्वर्या राय और चौथे स्थान पर आलिया भट्ट रहीं। वहीं, इरफान खान को पांचवां, आमिर खान को छठा और सुशांत सिंह राजपूत को सातवां स्थान मिला। सलमान खान आठवें, रितिक रोशन नौवें और अक्षय कुमार दसवें पायदान पर रहे।
सिर्फ तीन अभिनेत्रियां टॉप 10 में
दिलचस्प बात यह है कि इस टॉप 10 लिस्ट में सिर्फ तीन अभिनेत्रियों ने जगह बनाई और ये तीनों ही टॉप 4 में शामिल रहीं। दीपिका पादुकोण नंबर 1, ऐश्वर्या राय नंबर 3 और आलिया भट्ट नंबर 4 पर पहुंचीं।
ऐश्वर्या और आलिया की खास उपलब्धियां
IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या राय की आखिरी बड़ी एंट्री 2010 में रजनीकांत के साथ फिल्म एंथिरन के लिए रही थी। इसके बावजूद वह 2024 तक IMDb की वीकली लिस्ट में 32 बार शामिल हुईं। वहीं, आलिया भट्ट ने 2014 की हाईवे और 2022 की गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी और इस लिस्ट में अपनी मजबूत जगह बनाई।
सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल
इस रिपोर्ट में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम शामिल होना फैंस के लिए भावुक कर देने वाला पल है। 2014 से 2024 के बीच उन्हें लगातार IMDb पर काफी सर्च किया गया और वह इस टॉप 10 का हिस्सा बने।
थलपति विजय की रैली में मौत का सन्नाटा, 38 जानें गईं, सवाल बरकरार