Farhan Akhtar Birthday- पहली मुलाकात में प्यार फिर 16 साल में तकरार, फरहान अख्तर की प्रेम कहानी है बेहद अजीब
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:08 AM
Farhan Akhtar Birthday Special- बॉलीवुड में नाम कमाना कोई छोटी बात नहीं है। यहां बड़े- बड़े कलाकार आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन एक बार अगर किसी का नाम चल जाता है तो फिर तो उसी का बोलबाला रहता है। बॉलीवुड के ऐसे ही एक्टर हैं फरहान अख्तर। फरहान ने अपने बेहतरीन अभिनय से सभी को अपनी प्रतिभा से वाकिफ किया है। आज फरहान का जन्मदिन है। इनका जन्म आज ही के दिन 1974 में हुआ था। फरहान की पर्सनल लाइफ भी एक रोलर कोस्टर राइड की तरह रही, जिसमें काफी उतार- चढ़ाव आए। 49 साल के हो चुके फरहान की दो बेटियां भी हैं। दो बेटियां होने के बाद भी इनकी 16 साल की शादी यूं ही टूट गई थी। लेकिन इसके पीछे की थी वजह, आइये आगे देखते हैं।
शिबानी दांडेकर से फरहान ने की दूसरी शादी-
पिछले साल फरहान और शिबानी (Farhan Akhtar and Shibani Dandekar marriage) शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 4 सालों तक एक दूसरे को डेट किया और उसके बाद जाकर एक दूसरे के साथ सात फेरे ले लिए। इन्होंने खंडाला के फार्महाउस पर शादी की। फरहान और शिबानी ने न ही हिंदू रीति- रिवाजों के साथ शादी की और न ही मुस्लिम तौर- तरीकों से निकाह किया। इस कपल ने 'वोव' के साथ एक दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। हालांकि शिबानी से पहले फरहान की पत्नी कोई और रह चुकी हैं।
2017 में हुए पहली पत्नी से अलग-
शिबानी से पहले फरहान की लाइफ का हिस्सा एक सेलेब्रिटीज़ हेयरस्टाइलिस्ट रह चुकी हैं। इनका नाम अधूना है। अधूना के साथ फरहान ने 2000 में शादी की थी। शादी के 16 साल के बाद फरहान और अधूना को लगा कि उन्हें एक दूसरे से अब अलग हो जाना चाहिए।।इसीलिए 2017 में दोनों ने एक दूजे से तलाक लिया। हम आपको बता दें कि अधूना और फरहान की शाक्या और अकीरा नाम की दो बेटियां भी हैं।
पहली मुलाकात में अधूना से हुआ प्यार-
फरहान और अधूना (Farhan Akhtar and Adhuna love story) की पहली मुलाकात 1997 ने हुई थी। इनकी मुलाकात फरहान की बहन जोया अख्तर ने करवाई थी। उसी मुलाकात में दोनों के दिलों की घण्टियां बजी और दोनों एक दूसरे को लाइक करने लगे फिर तीन साल बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। फिर 16 साल बाद दोनों अलग भी हो गए। इन दोनों के अलग होने की वजह यह थी कि दोनों का ही झुकाव किसी और के लिए ज्यादा होने लगा था। फरहान का नाम शिबानी, श्रद्धा कपूर के साथ जोड़ा गया तो वहीं अधूना का नाम निकोलो मोरिया के साथ जोड़ा गया। इसी वजह से दोनों अलग हुए और अलग होने के बाद फरहान ने अब शिबानी के साथ शादी कर ली है।