गणेश चतुर्थी 2025: बॉलीवुड और टीवी सितारों ने धूमधाम से किया बप्पा का स्वागत
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:58 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:58 AM
गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारों ने भी ढोल-नगाड़ों की धुन पर बप्पा का स्वागत किया। इस बार सेलेब्स ने अपने घर गणपति बिठाकर पूरे उत्साह और भक्ति भाव से त्योहार की शुरुआत की है।
पराग त्यागी ने अकेले किया बप्पा का स्वागत
टीवी एक्टर पराग त्यागी अपनी पत्नी शेफाली की मौत के बाद भी बप्पा को अपने घर लेकर आए। हर साल शेफाली जरीवाला ही गणपति का स्वागत करती थीं, लेकिन इस बार पराग ने अकेले पूरे समर्पण के साथ बप्पा की आराधना की।
धनश्री वर्मा ने नए सफर की शुरुआत के साथ मनाया गणेश उत्सव
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा अपनी जिंदगी को नए सिरे से आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने भी इस साल गणपति को अपने घर लाकर त्योहार की शुरुआत की। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।
अंकिता लोखंडे और युविका चौधरी की श्रद्धा
अंकिता लोखंडे ने पूरे परिवार के साथ बप्पा का स्वागत किया। वीडियो में अंकिता को भगवान को तिलक लगाते और पूजा करते देखा गया। वहीं एक्ट्रेस युविका चौधरी भी गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ गणेश जी को घर लेकर आईं।
भारती सिंह ने बेटे गोला से करवाई आरती
कॉमेडियन भारती सिंह ने ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा को घर बुलाया। इस मौके पर उनका बेटा गोला भी नजर आया जिसने भगवान की आरती की। भारती और उनके पति हर्ष पूरे उत्साह के साथ गणेश उत्सव में शामिल हुए।
आरती सिंह का पहला गणेश उत्सव पति दीपक के साथ
आरती सिंह के लिए यह गणेश चतुर्थी बेहद खास रही। शादी के बाद वह पहली बार पति दीपक संग बप्पा को अपने घर लेकर आईं। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ बप्पा की पूजा की और परिवार की खुशियों की दुआ मांगी।
हंसिका मोटवानी ने भी निभाई परंपरा
तलाक की खबरों के बीच भी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने गणपति का स्वागत करना नहीं भूला। उन्होंने भी बप्पा को अपने घर लाकर परंपरा निभाई और परिवार के साथ त्योहार मनाया।
गणेश चतुर्थी का यह पावन पर्व हर किसी के लिए खुशियां और भक्ति लेकर आया है। चाहे टीवी जगत के सितारे हों या बॉलीवुड स्टार्स, सबने मिलकर बप्पा का स्वागत किया और भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया। यह उत्सव आने वाले दिनों तक इसी श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जाएगा।
गणेश चतुर्थी 2025: जानें अपने शहर में गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त