
Ishita Dutta Baby: बॉलीवुड व टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ (Ishita Dutta and Vatsal Sheth) के यहां शादी के 6 साल बाद नन्ही किलकारी गूंजी है। ऑन स्क्रीन अजय देवगन की बेटी का किरदार निभा चुकी अभिनेत्री इशिता दत्ता ने कल एक बेटे को जन्म दिया। डॉक्टर के मुताबिक मां और बेटा पूरी तरह से स्वस्थ है। शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
फिल्म दृश्यम (Drishyam) और दृश्यम 2 (Drishyam 2) में अजय देवगन (Ajay Devgan Onscreen Daughter) की बेटी का किरदार निभा चुकी अभिनेत्री इशिता दत्ता ने 28 नवंबर 2017 को टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता वत्सल सेठ (Vatsal Seth and Ishita Dutta Marriage) के साथ शादी रचाई थी।
इन दोनों की पहली मुलाकात टेलीविजन शो 'रिश्तो का सौदागर बाजीगर' की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसमें ये दोनों साथ काम कर रहे थे। इसी शो के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और फिर उन्होंने शादी की अब शादी के 6 साल बाद टेलीविजन और बॉलीवुड जगत का यह पॉपुलर कपल पेरेंट्स बना है। बेटे के जन्म की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इनके फैंस से लेकर इनके करीबी दोस्तो और रिश्तेदारों के बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
अपनी प्रेगनेंसी के दौरान इशिता दत्ता और उनके पति वत्सल सेठ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहे। अपनी पूरी प्रेग्नेंसी की जर्नी को उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर किया। इन की गोद भराई की रस्म भी काफी धूमधाम से मनाई गई थी जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। कपल ने प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़ को मार्च महीने में फैंस के साथ शेयर की थी। अब 19 जुलाई को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।