बॉलीवुड में लौट आया ब्लास्ट मोड, कबीर खान और कार्तिक आर्यन का नया धमाका तैयार
भारत
चेतना मंच
29 Oct 2025 03:46 PM
बॉलीवुड में फिर से धमाका होने वाला हैं। जी हाँ चंदू चैंपियन की सफलता के बाद अब कबीर खान और कार्तिक आर्यन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है, और इस बार ये दोनों मिलकर एक ऐसी स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म बनाने जा रहे हैं जो दर्शकों का दिल जीत लेगी। बता दें कि फिल्म की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें जज़्बा, संघर्ष और जीत का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। कबीर खान का डायरेक्शन और कार्तिक का एनर्जेटिक परफॉर्मेंस इस फिल्म को एक नई ऊंचाई देने वाला हैं। Bollywood News
एक्शन और इमोशन का परफेक्ट ब्लेंड
बॉलीवुड के सूत्रों के अनुसार, यह प्रोजेक्ट कार्तिक आर्यन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म होगी। बता दें कि फिल्म में स्पोर्ट्स की दुनिया का रोमांच, एक्शन की रफ्तार और इमोशन का तड़का भरपूर देखने को मिलेगा। साथ ही कबीर खान इससे पहले बजरंगी भाईजान और 83 जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं, जबकि कार्तिक की फैन फॉलोइंग लगातार आसमान छू रही है। जी हां दोनों का साथ मतलब कहानी में मसाला और पर्दे पर धमाका तय हैं। कबीर खान का रियलिस्टिक डायरेक्शन और कार्तिक का एनर्जी से भरा परफॉर्मेंस इसे 2026 की सबसे चर्चित फिल्म बना सकता है।
फिल्म एक ऐसे खिलाड़ी की प्रेरक कहानी पर आधारित होगी जिसने अपनी मेहनत और जुनून से नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। यह कहानी न सिर्फ एंटरटेन करेगी, बल्कि इंस्पायर भी करेगी कि “हार मानना नहीं, क्योंकि असली जीत मैदान में ही होती है। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित बताई जा रही है, जो खेल की दुनिया में संघर्ष और जीत की कहानी को दर्शाएगी। कबीर खान का कहना है कि वह ऐसी कहानियां चुनते हैं जो दिल को छू जाएं, और कार्तिक इस फिल्म में एक ऐसे खिलाड़ी की भूमिका निभाने वाले हैं जो सबको इंस्पायर करेगा। सोशल मीडिया पर #KartikKabirCollab ट्रेंड कर रहा है। फैंस कह रहे हैं चंदू चैंपियन ने दिल जीता था, अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस बड़ा धमाका करेगी। Bollywood News