सबसे खतरनाक सीरीज का हुआ ऐलान, पहली पोस्टर देखकर ही फैंस हुए बेसब्र
भारत
चेतना मंच
16 Oct 2025 12:07 PM
नेटफ्लिक्स ने अपनी नई तमिल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज Legacy का ऐलान कर दिया है जिसका क्रेज फैंस के बीच अभी से ही दिखाई दे रहा है। Legacy सीरीज में मशहूर अभिनेता आर. माधवन (R. Madhavan) एक बुजुर्ग ताकतवर माफिया डॉन ‘पेरियावर’ के किरदार में नजर आने वाले हैं जो अपने साम्राज्य और परिवार की रक्षा के लिए उत्तराधिकारी की तलाश में है। Legacy
फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज
सीरीज के साथ ही एक ड्रामेटिक फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है जिसमें माधवन का रौबदार और खतरनाक अंदाज दिखाई दे रहा है। आर माधवन माथे पर भस्म की गहरी लकीर, तीखी आंखें और घनी दाढ़ी के साथ किसी ऐसे मुखिया के रूप में नजर आ रहे हैं जो अपने परिवार, गैरकानूनी साम्राज्य और विरासत को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
क्या है Legacy की कहानी?
बता दें कि, Legacy की कहानी पेरियावर नाम के एक बुजुर्ग माफिया डॉन के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी उम्र ढल चुकी है लेकिन उसका साम्राज्य अब भी उतना ही खतरनाक है। जैसे-जैसे बाहरी ताकतें उसके साम्राज्य को घेरने लगती हैं वह जल्द से जल्द एक उत्तराधिकारी खोजने की कोशिश में लग जाता है जो उसकी विरासत को संभालकर आगे बढ़ा सके। इस सीरीज का फर्स्ट लुक पोस्टर देखकर ही लगता है कि ये काफी खतरनाक होने वाली है।
स्टारकास्ट और डायरेक्शन
इस सीरीज में आर. माधवन के साथ गुलशन देवैया, निमिषा सजयन, गौतम कार्तिक, अभिषेक बनर्जी नजर आने वाले हैं। सीरीज का निर्देशन चारुकेश सेकर ने किया है। चारुकेश सेकर ने इसे न केवल लिखा है बल्कि एक अलग ही अंदाज में प्रस्तुत करने का वादा किया है। सीरीज को लेकर उत्साहित आर. माधवन ने कहा, “एक अभिनेता के तौर पर बहुत कम बार ऐसा होता है जब कोई कहानी आपको भीतर तक छू जाए और रोमांचित कर दे। 'Legacy' ऐसी ही एक कहानी है जो शानदार ट्विस्ट्स के साथ गहराई से लिखी गई और भारतीय ओटीटी की सबसे अलग कहानी होने वाली है। इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर मैं बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं।”
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Legacy जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।अगर आप थ्रिल, इमोशन और क्राइम ड्रामा के शौकीन हैं तो आपको 'Legacy' अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लेना चाहिए क्योंकि Legacy साल 2025 की सबसे चर्चित और दमदार सीरीज में से एक बन सकती है। Legacy