
मनोरंजन जगत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले और घर-घर में प्रसिद्ध हुए दिग्गज अभिनेता पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे। सूत्रों के अनुसार, 14 अक्टूबर (सोमवार) की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अचानक निधन की खबर ने पूरी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ा दी और उनके चाहने वाले स्तब्ध रह गए। Pankaj Dheer Death
पंकज धीर को उनकी शानदार अभिनय क्षमता और दमदार आवाज़ के लिए हमेशा याद किया जाएगा, लेकिन उन्हें असली पहचान 1988 के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में कर्ण के किरदार ने दी। उनके इस किरदार की लोकप्रियता इतनी व्यापक थी कि देश के कई हिस्सों में उनकी मूर्तियों की पूजा भी की जाती थी। पंकज धीर सिर्फ टीवी तक सीमित रहे, उन्होंने ‘सड़क’, ‘सोल्जर’ और ‘बादशाह’ जैसी फिल्मों में भी अपनी कला का लोहा मनवाया। टीवी इंडस्ट्री में उनकी सक्रियता और विविध भूमिकाएँ उन्हें हमेशा दर्शकों के दिलों के करीब रखती रही। उनके बेटे निकितिन धीर भी अभिनय की दुनिया में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, और पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
सूत्रों की जानकारी के अनुसार, दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का पार्थिव शरीर आज (15 अक्टूबर) मुंबई के विले पार्ले स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। उनके परिवार और करीबी मित्रों के साथ-साथ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए श्मशान घाट पहुंचे हुए हैं। Pankaj Dheer Death