Mandakini Birthday Special- 3 बार मिली रिजेक्शन, दो बार बदला नाम, कुछ ऐसा था मंदाकिनी का फिल्मी सफर
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:30 PM
सुप्रिया श्रीवास्तव, 30 जुलाई, बॉलीवुड
Mandakini Birthday Special- भला 'राम तेरी गंगा मैली' फ़िल्म को हम कैसे भूल सकते हैं। वहीं सफेद साड़ी में नज़र आई मंदाकिनी के चर्चे तो उस समय हर तरफ थे। अचानक मंदाकिनी ज़मीन से उठकर सितारों में छा गईं थीं वरना कहां कोई इन्हें जानता था। फिर इसके बाद तो हर कोई इन्हें जानने लगा था।
तीन बार किया रिजेक्शन का सामना:-
मंदाकिनी (Mandakini) का जन्म 30 जुलाई 1969 में हुआ था। इनका असली नाम यास्मीन जोसेफ था। इनके पिता ईसाई थे और इनकी माता मुस्लिम थीं। बचपन से ही इन्हें एक्टिंग का शौक था लेकिन इन्हें कभी मौका नहीं मिला। मंदाकिनी ने फ़िल्म 'राम तेरी गंगा मैली' करने से पहले तीन बार रिजेक्ट की जा चुकीं थीं। इसकी बाद उनकी उम्मीद मानो खत्म सी हो गयी थी लेकिन फिर उन्हें मौका मिल गया।
Mandakini Birthday Special -
1985 में की करियर की शुरुआत:-
इन्होंने 1985 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। मंदाकिनी (Mandakini Bollywood Debut) को रंजीत विर्क ने फ़िल्म 'मजलूक' में काम करने का मौका दिया। उन्होंने इनका नाम यास्मीन से बदलकर माधुरी रखा था। लेकिन रंजीत की फ़िल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही राज कपूर को यास्मीन अपनी फिल्म के लिए पसंद आ गई थीं। उस समय उनकी उम्र महज 22 वर्ष थी। फिर राज कपूर ने मंदाकिनी को 'राम तेरी गंगा मैली' फ़िल्म में काम करने का मौका दिया। ये फ़िल्म बहुत ज्यादा हिट हुई। इसके बाद मंदाकिनी की किस्मत चमक गई। दरअसल इस फ़िल्म में मंदाकिनी एक झरने के नीचे सफेद साड़ी में बोल्ड सीन में नज़र आई थीं। उस समय बोल्ड सीन करना काफी ज्यादा मायने रखता था। बस इसी के बाद हर कोई इन्हें जानने लगा था। हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ ज्यादा लंबा तो नहीं रहा लेकिन एक फ़िल्म में उनके एक सीन ने बॉलीवुड में उनकी छाप छोड़ दी। उनका फिल्मी करियर महज 6 साल का रहा। इसके बाद वो बॉलीवुड की दुनिया से कहीं गायब हो गईं और फिर लौटकर नहीं आईं। वहीं कई बार उनको लेकर खबरें भी आईं कि वो वापसी कर रही हैं लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
मंदाकिनी का दाऊद इब्राहिम के साथ था अफेयर:-
इनका दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर (Mandakini Relationship with Daud Ibrahim) भी काफी चर्चा में था। इसके चलते मंदाकिनी काफी सुर्खियां भी बटोरीं थीं। हालांकि अक्सर ये कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार होती रहीं। एक फ़िल्म से फेमस होने के बाद भी इनका सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। और 1996 में मंदाकिनी ने 'जोरदार' फ़िल्म करने के बाद फ़िल्म इंडस्ट्री को टाटा बाय बाय कह दिया।