
कॉमेडी के दीवानों के लिए खुशखबरी है। विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी एक बार फिर ‘मस्ती’ की दुनिया में वापसी कर चुके हैं। मंगलवार को मेकर्स ने ‘मस्ती 4’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर साफ है कि यह चौथा पार्ट पहले से ज्यादा बोल्ड और मस्ती से भरपूर है। वेवबैंड प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘मस्ती 4’ को मिलाप मिलन जवेरी ने लिखा और साथ ही साथ इसे निर्देशित भी किया है। ट्रेलर में शुरू से लेकर अंत तक मस्ती, हंगामा और बेधड़क कॉमेडी का तड़का देखने को मिलता है। बॉलीवुड की मशहूर तिकड़ी जोड़ियों में से एक रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ी अपने पुराने अंदाज में लौटती है, वहीं उनकी टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को खूब हंसाने का वादा करती है। Masti 4 Trailer
‘मस्ती 4’ के ट्रेलर में साफ झलकता है कि मेकर्स ने इस बार एंटरटेनमेंट का डोज दोगुना कर दिया है। हर सीन में मस्ती का ओवरडोज़ और डबल मीनिंग डायलॉग्स की झड़ी लगी हुई है। यह वही शरारती अंदाज़ है, जिसने 2004 में आई पहली ‘मस्ती’ को कल्ट हिट बना दिया था। फिल्म का टैगलाइन “लव वीजा” है, और इस बार कहानी में रोमांस के साथ मस्ती का तड़का और भी बढ़ा है। ट्रेलर के कई पंच और सिचुएशन्स ‘ग्रैंड मस्ती’ की याद दिलाते हैं, लेकिन साथ ही यह भी अहसास कराते हैं कि यह फ्रेंचाइजी अभी खत्म नहीं हुई बल्कि पहले से ज्यादा शोर के साथ लौटी है। Masti 4 Trailer
फिल्म में हंसी के इस तूफान को और रंगीन बनाने आई हैं श्रेया शर्मा, रुही सिंह और एलनाज़ नौरोज़ी, जो अपनी ग्लैमरस मौजूदगी और कॉमिक टाइमिंग से मस्ती के रंग को और गाढ़ा करती दिखेंगी। इनके साथ तुषार कपूर, शाद रंधावा और निशांत मलकानी भी मज़ेदार किरदारों में नजर आएंगे। Masti 4 Trailer
पुरानी तिकड़ी अपने उसी शरारती अंदाज और नई एनर्जी के साथ लौटी है। इस बार मस्ती का मीटर पहले से कहीं ज्यादा हाई दिख रहा है। झिलमिलाते सेट, जोशीला म्यूज़िक और बेबाक डायलॉग्स मिलकर फिल्म को एक रंगीन तमाशा बना देते हैं। ‘मस्ती 4’ का ट्रेलर साफ संकेत देता है कि यह सिर्फ एक कॉमेडी नहीं, बल्कि एडल्ट ह्यूमर से सजी एक पूरी मस्ती यूनिवर्स की वापसी है। सवाल अब सिर्फ इतना है—क्या यह पुराना तड़का नई पीढ़ी को भी उतनी ही जोर से हंसाएगा, जितना 20 साल पहले थिएटर में सीटियां गूंज उठी थीं? Masti 4 Trailer