
मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म निर्माता करण जौहर ने कैप्शन में लिखा है- "कर ले सबको वश में, अपने अंधेरे की रानी है। ब्रह्मास्त्र को हासिल करना, यह जुनून ने ठानी है। मिलिए डार्क फोर्सेस की लीडर से... हमारी मिस्टीरियस क्वीन ऑफ़ डार्कनेस जुनून! जुनून देखने के लिए कल का ट्रेलर देखें।"View this post on Instagram
धर्मा प्रोडक्शन द्वारा अमिताभ बच्चन का लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि- "गुरु है गंगा ज्ञान की, काटे भाव का पाश, गुरु उठा ले अस्त्र जब करें पाप का नाश। एक ऐसी रोशनी, जिसमें है अंधेरे को हराने की शक्ति।" फिल्म ब्रह्मास्त्र में अभिनेता नागार्जुन के किरदार का नाम है अनीश जिसके पास 1000 नंदी बैल की शक्ति है।View this post on Instagram
धर्मा प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर फिल्म ब्रह्मास्त्र से नागार्जुन का लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- "सहस्त्र नंदी है भुजबल जाके, अंधकार भी थरथर कांपे। हाथों में जिसके है हजारों नदियों का बल। मिलिए अनीश से और उसके नंदी शस्त्र से। जिसके पास एक हजार नंदियो का बल है।" बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर कल यानी 15 जून को रिलीज होगा। 9 सितंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।View this post on Instagram