
Kirron Kher Birthday Special- एक्टिंग से लेकर राजनीति तक का सफर, जाने खास मौके पर इनके कैरियर और निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातेंज़ी स्टूडियो ने अहमद खान के साथ मिलकर एक एक्शन फिल्म बनाने का फैसला लिया है। जिसके लिए बॉलीवुड के कई बड़े स्टार को अप्रोच किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमद खान (Ahmad Khan) ने इस नई फिल्म के लिए हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्शन हीरो मिथुन चक्रवर्ती को एक्शन करने के लिए मना लिया है। इस फिल्म के लिए मिथुन चक्रवर्ती के अलावा सनी देओल (Sunny Deol), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) का नाम भी सामने आया है। खबरों के मुताबिक सनी देओल और संजय दत्त ने भी इस फिल्म के लिए हां कर दिया है। यह फिल्म विवेक चौहान (Director Vivek Chauhan) के निर्देशन में बनेगी। जी स्टूडियो की तरफ से फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है।