
लिस्ट में पहला नाम है अक्षय कुमार (Akshay Kumar) , पंकज त्रिपाठी (Panakaj Tripathi) अरुण गोविल (Arun Govil) यामी गौतम (Yami Gautam) जैसे सुपरहिट कलाकारों से सजी फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) का। अमित राय के निर्देशन में बनी, अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'ओ माय गॉड (ओह My God) का सीक्वल है। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस लिस्ट में अगला नाम है फिल्म 'Gadar 2' का। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'ग़दर : एक प्रेम कथा (Gadar: Ek Prem Katha)' में तारा सिंह यानी सनी देओल (Sunny Deol) और सकीना यानी अमीषा पटेल (Amisha Patel) की प्रेम कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म सुपर डुपर हिट हुई थी। फिल्म के गाने लोगों को बेहद पसंद आए थे। और इस फिल्म के कई डायलॉग आज तक लोगों की जुबान पर बसे हुए हैं। अब पूरे 23 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल 'गदर 2 (Gadar 2)' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, साथ ही दर्शक भी 23 साल बाद तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी को पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित है। अनिल शर्मा (Anil Sharma) के निर्देशन में बनी ये फिल्म भी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
11 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में अगला नाम है आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'हर्ट ऑफ स्टोन (Heart of Stone)' का। यह एक हॉलीवुड फिल्म है जो जासूसी एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है। ये फिल्म हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक टॉम हार्पर के निर्देशन में बनी है। यूं तो बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री आलिया भट्ट को दर्शकों ने कई चैलेंजिंग किरदार निभाते हुए देखा है। अब वो फिल्म 'हर्ट ऑफ स्टोन (Heart of Stone) के माध्यम से हॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री क्या हॉलीवुड में भी जलवा बिखेर पाएंगी यह देखने वाली बात होगी। आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म ' Heart of Stone' 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।