Nana Patekar ने फैन को जड़ा थप्पड़, वीडियो देख भड़के फैंस
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:20 AM
अक्सर अपने बेबाक बयानों और बॉलीवुड की कण्ट्रोवर्सी में बने रहने वाले दमदार एक्टर Nana Patekar ने हाल ही में अपनी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान एक फैन को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर के द्वारा अपने प्रशंसक के साथ किये गए इस बर्ताव के कारण लोगों में काफी नाराज़गी देखने को मिल रही है।
जर्नी फ़िल्म की चल रही है शूटिंग
Bollywoo के पुराने एवं दमदार कलाकारों में से एक Nana Patekar इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म जर्नी की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। आपको बता दें कि फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर चल रही है। इसके अलावा वाराणसी के अन्य घाटों पर भी फ़िल्म का बड़ा हिस्सा शूट किया जा रहा है।
ज़ब भड़क उठे Nana Patekar...
फ़िल्म जर्नी की चलती शूटिंग के दौरान ही एक लड़का सेट के अंदर घुस आता है और एक्टर Nana Patekar के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगता है। फैन के इस बर्ताव से नाराज़ हुए नाना ने लड़के के सिर पर तेज़ थप्पड़ मार दिया। हालांकि इसके तुरंत बाद ही पास खड़े क्रू मेंबर ने लड़के की गर्दन पकड़ कर उसे सेट से बाहर कर दिया।
https://twitter.com/i/status/1724753321490297059
पास में मौजूद अन्य लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल कर दिया। एक्टर Nana Patekar के इस व्यवहार से आहत फैंस एवं अन्य लोगों ने जमकर उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया है। फैंस ने nana की इस हरकत पर गुस्सा दिखाते हुए कहा कि, " कम से कम आम लोगों की इज्जत तो कीजिये साहब.. "
किस कहानी को पर्दे पर दर्शाएगी फ़िल्म जर्नी?
Gadar 2 का निर्देशन कर चुके मँझे हुए निर्देशक अनिल शर्मा एक बार फिर बेहतेरीन कहानी को पर्दे पर दिखाने के लिए तैयार हैं और इस कहानी का शीर्षक रहेगा जर्नी। एक पिता और बेटे के जीवन की जर्नी को दिखाती इस फ़िल्म में अन्य बेहतर कलाकार संजय मिश्रा एवं उत्कर्ष शर्मा आदि भी मौजूद हैं।