Om Puri Death Anniversary: कभी करते थे चाय की दुकान पर काम , उसके बाद सिनेमा से किया सबके दिलों पर राज़।
Om Puri Death Anniversary
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:22 AM
Om Puri Death Anniversary:शायद ही ऐसा कोई होगा जो ओम पुरी को नहीं जानता होगा, भले ही ओम पुरी इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके टैलेंट ने उन्हें अभी भी लोगों में ज़िंदा रखा हैं। ओम पुरी बॉलीवुड के वो सितारे थे जिन्होंने कॉमेडी से लेकर विलेन की भूमिका निभाकर हमेशा ही लोगों का मनोरंजन किया है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में कुछ बेहतीन फिल्में दीं हैं जिनमें , आक्रोश , अर्ध सत्य , चाइनागेट , नरसिम्हा और माचिस जैसी कई फिल्मे शामिल हैं।
Om Puri Death Anniversary:
ओमपुरी जितने शानदार अभिनेता थे , उससे भी कहीं ज़्यादा बेहतरीन शख़्सियत थे। आम लोगों से लेकर दोस्तों तक , ओम पुरी हमेशा हर किसी की मदद के लिए आगे खड़े रहते थे इसलिए उन्हें यारों का यार भी कहा जाता था। सबके दिलों पर राज़ करने वाले ओम पुरी पंजाब के अम्बाला में 18 अक्टूबर 1950 को पैदा हुए थे।