OMG 2 Review: पब्लिक रिव्यू में 'OMG 2' ने 'गदर 2' को छोड़ा पीछे, अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी ने जीता दिल
भारत
चेतना मंच
11 Aug 2023 06:37 PM
OMG 2 Review | चेतना मंच | सुप्रिया श्रीवास्तव | 11 अगस्त 2023 | Bollywood News
OMG 2 Review: आज बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में सिनेमा घरों में रिलीज हुई है। एक सनी देओल और अमीषा पटेल (Sunny Deol and Amisha Patel) की बहु चर्चित ग़दर 2 (Gadar 2) वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी (Akshay Kumar and Pankaj Tripathi) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओमजी 2 (OMG 2)। इन दोनों ही फिल्मों का दर्शकों को बेहद बेसब्री से इंतजार था दोनों ही फिल्मे सुपर डुपर हिट हुए पहले पार्ट की सीक्वल फिल्में हैं।
जब दो बड़े सुपरस्टार की फिल्में एक ही दिन बड़े पर्दे पर रिलीज़ होती है, ऐसे में सबको यह जानने की बड़ी उत्सुकता रहती है कि कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ रही है, और किस सुपरस्टार का जादू दर्शकों के दिल को जीतने में सफल हुआ है। आईए जानते हैं कौन सी फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में सफल हुई और फिल्म ओएमजी 2 का पब्लिक रिव्यू क्या है ?
OMG 2 Vs Gadar 2 -
जानकारी के लिए आपको बता दे अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2), और सनी देओल व अमीषा पटेल की फिल्म ग़दर 2 का दर्शकों के बीच लगभग बराबर का क्रेज देखने को मिल रहा था। हालांकि अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 को लेकर थोड़ा सा विवाद हो जाने की वजह से, इसके प्रमोशन पर इसका असर देखने को मिला, और एडवांस बुकिंग में 'गदर 2' ने 'ओमजी 2' को मात दे दी। लेकिन आज जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तब किस फिल्म की कहानी ने दर्शकों के दिल को छुआ और किस फिल्म ने दर्शकों की उम्मीद पर पानी फेर दिया आगे जानते हैं -
OMG 2 या Gadar 2 किसने जीता दर्शकों का दिल -
पहले अगर बात करें ग़दर 2 की तो यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर का सीक्वल है। साल 2001 में गदर फिल्म ने पूरे फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। फिल्म में तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ऐसे में जब पूरे 22 साल बाद इसका सीक्वल आया तो दर्शकों ने इस फिल्म से काफी उम्मीदें पाल ली। लेकिन अब आज फिल्म के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों का जो रिव्यू सामने आया है, उसके मुताबिक गदर2 ने दर्शकों की उम्मीदों पर पूरा पानी फेर दिया है। हालांकि ये फिल्म एडवांस बुकिंग के चलते दमदार ओपनिंग कलेक्शन एकत्रित करने में सफल हो जाएगी लेकिन फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर ज्यादातर बुरे रिव्यु ही सामने आए हैं।
OMG 2 Review:
वहीं दूसरी तरफ बात करें अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 की तो यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'ओएमजी' का सीक्वल है जिसमें अक्षय कुमार और परेश रावल (Akshay Kumar and Paresh Rawal) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म सुपर डुपर हिट हुई थी। फिल्म के सीक्वल से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। हालांकि कुछ डायलॉग और सीन की वजह से फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद यह फिल्म विवादों में घिर गई थी, बाद में सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव के साथ फिल्म को रिलीज करने की इजाजत दी। कई कट लगने के बाद आखिरकार आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
OMG 2 को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है। फिल्म की पूरी कहानी अभिनेता पंकज त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमते नजर आई है। और इन्होंने भी अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है। जिस तरह से फिल्म का ट्रेलर देखने में मजेदार लगा है वैसे ही फिल्म भी काफी मजेदार है। अक्षय कुमार का किरदार भी दर्शकों को खूब पसंद आया है। पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की कमाल की अदाकारी, एंटरटेनमेंट से भरपूर और जरूरी मैसेज को दमदार तरीके से दिखाते हुए फिल्म ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया है।
अमित राय के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ओएमजी 2' की सबसे खास बात यह है की फिल्म के हर तीन लाइन के बाद आपको एक पंच मिलेगा जो आपको हंसते पर मजबूर कर देगा। हालांकि सेकंड हाफ के बाद जब फिल्म की पूरी कहानी कांति शरण और उसके परिवार और कोर्ट पर केंद्रित होती है तो स्क्रीनप्ले की स्पीड थोड़ी स्लो पड़ी है, लेकिन इसमें तड़का लगाने में अक्षय कुमार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि एडवांस बुकिंग में भले ही गदर2 ने बाजी जीत ली थी, लेकिन दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'OMG 2' ही सफल हुई है।
ग्रेटर नोएडा/ नोएडाका नंबर 1 न्यूज़ पोर्टलदेश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें नीचे दिये गए सोशल मीडिया लिंक्स पर फॉलो करें और एक से एक बेहतरीन वीडियो देखने के लिए यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें और चेतना मंच से जुड़े रहें।Connect withus on:Facebook | Twitter | LinkedIn | Instagram | Koo|YouTube