Oscar Award : नायडू समेत कई हस्तियों ने दी ‘आरआरआर’ टीम को बधाई
Many celebrities including Naidu congratulated the 'RRR' team
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:52 PM
हैदराबाद। पूर्व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, अभिनेता चिरंजीवी सहित कई बड़ी हस्तियों और नेताओं ने एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ के ऑस्कर जीतने पर खुशी जाहिर की है। फिल्म ‘आरआरआर’ के तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में पुरस्कार जीता है।
गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एमएम कीरावानी हैं। गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है।
वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा कि संगीतकार कीरावानी को, गीतकार चंद्रबोस, निर्देशक राजामौली और ‘आरआरआर’ की पूरी टीम को सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर जीत कर इतिहास रचने के लिए बधाई।
Oscar Award
राज्यपाल सौंदरराजन ने ट्वीट कर कहा कि आरआरआर की पूरी टीम को बधाई, आपने ऑस्कर जीत भरतीयों और तेलुगु फिल्म जगत को गौरवान्वित किया है। अभिनेता चिरंजीवी ने भी ट्वीट करके फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम को बधाई दी। चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने फिल्म ‘आरआरआर’ में मुख्य भूमिका निभाई है। भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद बंदी संजय कुमार और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने भी ‘आरआरआर’ की टीम को बधाई दी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।