Pop Kaun Trailer Out : सतीश कौशिक को याद करते हुए रिलीज़ किया कॉमेडी शो का ट्रेलर
New comedy show trailer is out.
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:22 PM
बीते आठ मार्च को इस दुनिया को अलविदा कह चुके एक्टर एवं डायरेक्टर सतीश कौशिक को याद करते हुए डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने कॉमेडी शो Pop Kaun का ट्रेलर (Pop Kaun Trailer Out) रिलीज़ किया है। आप यह भी समझ सकते हैं कि इस ट्रेलर के जरिये महान कॉमेडी एक्टर सतीश कौशिक जो स्वयं भी इस कॉमेडी शो का हिस्सा हैं, को श्रद्धांजलि दी गयी है।
Pop Kaun Trailer Out
2 मिनट 17 सेकंड लम्बे इस ट्रेलर में आप कॉमेडी से भरपूर संवाद सुन सकते हैं और जबरदस्त पंच लाइन्स के जरिये अपना एंटरटेनमेंट कर सकते हैं।हंसी से लोटपोट कर देने वाला यह वीडियो (Pop Kaun Trailer Out) आपको इस कॉमेडी शो के लिए अभी से ही एक्साइट कर सकता है।
मँझे हुए कलाकार हैं शामिल
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मँझे हुए कॉमेडी कलाकार जिस भी शो या पिक्चर का हिस्सा बनते हैं उसे वे यादगार बना देते हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है इस नये कॉमेडी शो Pop Kaun के ट्रेलर में भी।कुणाल खेमू, सौरभ शुक्ला, राजपाल यादव, नूपुर सेनन, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और सतीश कौशिक जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। जिन्होंने अपनी परफेक्ट टाइमिंग और कॉमेडी से भरे डायलॉग से सभी को गुदगुदाया है।
ट्रेलर में कुणाल खेमू के बचपन का किरदार निभा रहा एक बच्चा कहता है कि मैंने पिता की जगह दोस्त पर निबंध याद किया है तो अन्य बच्चा कहता है कि वह बस दोस्त की जगह बाप शब्द लगा दे। उसके बाद कुणाल खेमू के किरदार वाला बच्चा अपने टीचर से कहता है कि, " जीवन में मेरे बहुत सारे बाप हैं। " वहीं एक अन्य डायलॉग में सौरभ शुक्ला कहते हैं कि, " पांच मिनट के लिए दाएं-बाएं देखो, इसका बाप बदल जावे है।"