रणबीर कपूर का मेगा मूवी बम! अगले 3 साल में आएंगी 5 सुपरब्लॉकबस्टर
भारत
चेतना मंच
11 Aug 2025 06:34 PM
Ranbir Kapoor Upcoming Movies: रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन चंद सितारों में से हैं जिनकी हर फिल्म पर दर्शकों की नजर रहती है। 2023 में ‘एनिमल’ की बड़ी सफलता के बाद से फैंस उनकी अगली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि अगले 3 सालों में रणबीर का ऐसा फिल्मी लाइनअप आ रहा है जिसे देखकर हर कोई कहेगा—ये तो मेगा ब्लॉकबस्टर सीजन होगा!
लव एंड वॉर – अगली साल की शुरुआत धमाकेदार
रणबीर की अगली बड़ी फिल्म है ‘लव एंड वॉर’, जो 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं और इसमें रणबीर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। भव्यसेट, दमदार कहानी और तीन बड़े सितारों का मेल इसे साल की सबसे चर्चित फिल्म बना रहा है।
रामायण पार्ट 1 – इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट
इसके बाद आएगी नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 1’, जिसमें रणबीर भगवान राम के किरदार में होंगे। साई पल्लवी मां सीता का किरदार निभाएंगी, यश रावण और सनी देओल हनुमान के रोल में दिखेंगे। इस फिल्म का बजट इतना बड़ा है कि इसे इंडियन सिनेमा का अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट कहा जा रहा है।
रामायण पार्ट 2 – दिवाली 2027 का महाधमाका
‘रामायण पार्ट 1’ की सफलता के बाद इसका दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 पर रिलीज होगा। दोनों फिल्मों का संयुक्त बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है। उम्मीद है कि ये फिल्में न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाएंगी।
रणबीर कपूर ‘धूम 4’ में भी नजर आएंगे, जो बॉलीवुड की सबसे हिट एक्शन फ्रेंचाइज़ी में से एक है। यह फिल्म 2026 के अप्रैल में शुरू होगी और 2027 में रिलीज होने की संभावना है। इस बार रफ्तार, एक्शन और ग्लैमर का कॉम्बिनेशन दर्शकों को सीट से उठने नहीं देगा।
एनिमल पार्क – सीक्वल का इंतजार
रणबीर की सुपरहिट फिल्म ‘एनिमल’ का सीक्वल भी आने वाला है, जिसका नाम होगा ‘एनिमल पार्क’। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है, लेकिन संदीप रेड्डी वांगा इसे डायरेक्ट करेंगे। ‘एनिमल’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन ने इस सीक्वल के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
अगले तीन साल रणबीर के नाम
ऐसा जबरदस्त फिल्मी लाइनअप शायद ही किसी बॉलीवुड स्टार के पास हो। चाहे वो पौराणिक महागाथा हो, हाई ऑक्टेन एक्शन हो या इमोशनल ड्रामा—रणबीर कपूर हर तरह की कहानी में अपना रंग जमाने को तैयार हैं। आने वाले सालों में बॉक्स ऑफिस पर उनका जलवा तय है।
तीन दिन पहले ऋतिक ने खेली बाजी , ‘War 2’ ने ‘कुली’ की हवा निकाल दी !