Rani Mukerji Birthday Special -आदित्य चोपड़ा से पहले इन एक्टर्स के साथ अफेयर में रह चुकी हैं रानी मुखर्जी
भारत
चेतना मंच
21 Mar 2023 01:49 PM
Rani Mukerji Birthday Special - बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का आज जन्मदिन है। इस साल रानी अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। रानी मुखर्जी की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो हर कोई जानता ही है, लेकिन हम आपको बता दें कि ये प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। रानी मुखर्जी ने 2014 में 21 अप्रैल को इटली में आदित्य चोपड़ा के साथ सात फेरे लिए, लेकिन इससे पहले भी इनका नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। तो आइये एक नज़र डालते हैं उन एक्टर्स पर जिनके साथ था रानी मुखर्जी का अफेयर।
अभिषेक बच्चन
रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जानता है। इन दोनों ने 'बंटी और बबली', 'युवा' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था और इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। यही नहीं अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन को भी रानी बेहद पसंद थीं। लेकिन फिर अभिषेक की नजदीकियां ऐश्वर्या राय के साथ बढ़ने लगी और रानी के साथ इनकी दूरियां बढ़ गई।
गोविंदा
गोविंदा और रानी मुखर्जी पहली बार 'हद कर दी आपने' फ़िल्म के सेट पर मिले थे। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे पर दिल हार बैठे थे। यही नहीं उस समय गोविंद को रानी मुखर्जी के रूम में नाईट ड्रेस में भी देखा गया था। ऐसा बताया जाता है कि एक जनर्लिस्ट ने उन्हें रूम में साथ देखा था फिर जब उसने रानी से सवाल किए तो रानी ने इंकार कर दिया और कभी भी दुनिया के सामने अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली।
Rani Mukerji Birthday Special -
आमिर खान
रानी मुखर्जी का नाम आमिर खान के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों ने पहली बार फ़िल्म 'गुलाम' में एक साथ काम किया था। इस फ़िल्म में दोनों की लव केमिकल कमाल की थी। फ़िल्म के साथ- साथ रियल लाइफ में भी दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे और हर तरफ इनकी नजदीकियों के चर्चे होने लगे थे। इसी वजह से आमिर की शादीशुदा जिंदगी भी मुश्किल में आ गई थी और वो अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहते थे।
खैर, इन सब अफेयर्स के बाद रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने 2014 में आदित्य चोपड़ा के साथ शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आदिरा है।