Rishi Kapoor Birthday Special- नीतू से ब्रेकअप से लेकर शादी में दूल्हा दुल्हन के बेहोश होने तक, ऋषि कपूर के जीवन के अनसुने किस्से
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:47 AM
Rishi Kapoor Birthday Special- आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रह चुके ऋषि कपूर का जन्मदिन है। इनका जन्म 4 सितंबर 1952 को मशहूर कपूर खानदान में हुआ था। अभिनेता ऋषि कपूर एक सधे हुए कलाकार तो थे ही, साथ में वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर थे। आज इनके जन्म दिवस के खास मौके पर, आइए जानते हैं जुड़ी कुछ खास बातें-
ऋषि कपूर का फिल्मी सफर -
ऋषि कपूर के एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हुई थी। फिल्म 'श्री 420' व 'मेरा नाम जोकर' में ये बतौर बाल कलाकार दिखे थे। इसके बाद साल 1973 में फिल्म बॉबी के जरिये बतौर एक्टर इन्होंने अपने एक्टिंग करियर का डेब्यू किया। इनकी पहली ही फिल्म सुपर डुपर हिट रही। इंडस्ट्री में इन्हें इनके निक नेम चिंटू के नाम से जाना जाता था। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
जब ऋषि ने खरीद लिया था अवॉर्ड -
अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Debut movie) को उनकी पहली फिल्म 'बॉबी' के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था। उसी साल अमिताभ बच्चन की फिल्म 'जंजीर' रिलीज हुई थी। ऐसे में लोग कयास लगा रहे थे कि बेस्ट एक्टर का अवार्ड अमिताभ बच्चन को मिलेगा। लेकिन यह अवार्ड ऋषि कपूर को मिल गया। बाद में ऋषि कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने बॉबी फिल्म के लिए अवार्ड खरीदा था। अपनी किताब खुल्लम-खुल्ला में उन्होंने लिखा है -"मैं ये बताते हुए शर्मिंदा हूं कि मैंने वो अवॉर्ड खरीदा था। एक पीआर ने उनसे कहा था- 'सर, 30 हजार दे दो, तो मैं ये अवॉर्ड आपको दिलवा दूंगा। और मैंने बिना सोचे समझे उसे पैसे दे दिए।"
नीतू कपूर से हो गया था ब्रेकअप -
अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ियों में से एक थी। साल 1980 में इनकी शादी हुई थी। इनके दो बच्चे रिद्धिमा कपूर व रणवीर कपूर हैं। कई सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने शादी रचाई थी। लेकिन इस दौरान एक ऐसा भी समय आया था जब इनका ब्रेकअप हो गया था। अभिनेत्री नीतू कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म अमर अकबर अंथोनी में पर्दा है पर्दा गाने की शूटिंग के दौरान इनकी और ऋषि कपूर की खूब लड़ाई होती थी। बात इतनी बढ़ गई थी कि उन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन बाद में फिर ये साथ आ गए।
शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि और नीतू -
ऋषि कपूर और नीतू कपूर (Rishi Kapoor and Neetu Singh) की शादी से जुड़ा भी एक दिलचस्प किस्सा है। शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन दोनों ही बेहोश हो गए थे, हालांकि दोनों के बेहोश होने के कारण अलग अलग थे। एक तरफ जहां नीतू शादी का भारी लहंगा, गहने उठाते उठाते थक कर बेहोश हुई, वही दूसरी तरफ अभिनेता ऋषि कपूर अपने चारों तरफ भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे। बाद में जब दोनों ठीक हुए तब जाकर शादी की रस्म पूरी हुई।
रविवार को छुट्टी मनाते थे ऋषि कपूर
सेलेब्स की जिंदगी में कोई फिक्स दिन छुट्टी का नहीं होता। कब किसी दिन और कहां पर शूट करना पड़े, इसका कुछ तय नहीं होता। लेकिन ऋषि कपूर रविवार को काम नहीं करते थे। रविवार ऋषि कपूर के लिए परिवार का दिन होता था। ऋषि कपूर हफ्ते के बाकी दिन कभी भी और कहीं भी शूट करते थे लेकिन उनकी हमेशा कोशिश रहती थी कि रविवार को वो अपने परिवार को वक्त दें।
आज अभिनेता ऋषि कपूर भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन इनकी यादें हमेशा हमारे दिल में रहेंगी।