'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का धमाकेदार ट्रेलर, दिखी रणवीर-आलिया की गजब केमिस्ट्री, देखें वीडियो
Rocky Aur Rani ki Prem kahani Trailer
भारत
चेतना मंच
04 Jul 2023 07:10 PM
By: Supriya Srivastava, 4 July 2023, मुंबई
Rocky Aur Rani ki Prem Kahani Trailer- आज बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह- आलिया भट्ट (Ranveer Singh and Alia Bhatt) की मल्टीस्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर (Rocky Aur Rani ki Prem kahani Trailer) आज विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर का दर्शकों को बहुत बेसब्री से इंतजार था जो फिलहाल अब खत्म हो चुका है।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के अलावा धर्मेंद्र (Dharmendra), जया बच्चन (Jaya Bachchan), शबाना आजमी (Shabana Azmi) जैसे कई बड़े कलाकारों से सजी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के डायरेक्शन में बनी है। जैसा कि आप सभी जानते हैं करण जौहर इंडस्ट्री में रोमांटिक, लव स्टोरी से जुड़ी फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं। इनकी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani ki Prem kahani) भी एक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है।
Rocky Aur Rani ki Prem kahani Trailer -
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि बंगाली बाला रानी यानी आलिया भट्ट और रंधावा खानदान के राजकुमार रॉकी यानी कि रणवीर सिंह एक दूसरे के प्यार में है। दोनों एक दूसरे के परिवार को अपने रिश्ते के लिए राजी करने के लिए एक दूसरे के घर में 3-3 महीने रहने का प्लान बनाते हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब परिवार वाले ही इन दोनों की प्रेम कहानी के खिलाफ नजर आते हैं और अंत में रानी, रॉकी से अपना रिश्ता तोड़ देती है। 3 मिनट के ट्रेलर में दोनों का अपने प्यार को पानी के लिए मशक्कत और फिर रिश्ते का टूटना, और दर्शकों के मन में यह सवाल छोड़ना की आखिर में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का क्या अंत होगा ? दर्शकों को फिल्म देखने के लिए और उत्साहित बना देगी। ट्रेलर देखने के बाद 28 जुलाई तक फिल्म का इंतजार करना दर्शकों के लिए बेहद मुश्किल होने वाला है। फिलहाल अभी आप देखिए 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का धमाकेदार ट्रेलर -
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर आपको कैसा लगा ? ट्रेलर देखने के बाद आप फिल्म देखने को लेकर कितना उत्साहित है ? हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं।