RRR : केजरीवाल ने दी ‘आरआरआर’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को ऑस्कर जीतने पर बधाई
Kejriwal congratulates 'RRR' and 'The Elephant Whispers' for winning Oscars
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:14 AM
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और फिल्म ‘आरआरआर’ के ऑस्कर जीतने पर सोमवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है।
भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दिया है। तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एमएम कीरावानी हैं। गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय फिल्म जगत के साथ साथ पूरे देश के लिए यह गर्व का पल है। अपने शानदार गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर फिल्म ‘आरआरआर’ की पूरी टीम को बधाई।
कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित तमिल भाषा के वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता। केजरीवाल ने कहा कि ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की पूरी टीम को ऑस्कर जीतने के लिए बेहद बधाई। आप सभी ने हर एक भारतीय को गौरवान्वित किया है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।