Sachin Birthday Special- बचपन से ही फिल्मों में काम करने लगे 'नदिया के पार' के चंदन
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:54 PM
Sachin Birthday Special- नदिया के पार फ़िल्म के चंदन के किरदार को भला कौन भूल सकता है। गुंजा के प्यार में पागल चंदन का असल नाम सचिन पिलगांवकर (Sachin Pilganvkar) है। इनका जन्म 17 अगस्त को हुआ था। सचिन ने बहुत छोटी सी उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों में काम करना इनका सपना था।
1975 में किया फिल्मों में डेब्यू:-
इन्होंने 1962 में पहली बार मराठी फिल्म से बाल कलाकार के तौर पर डेब्यू किया था। करीब 15 से भी ज्यादा फिल्मों में सचिन (Sachin as child artist) बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुके हैं। फिर 1975 में सचिन ने गीत गाता फ़िल्म से एक्टर के तौर पर डेब्यू किया। सचिन मल्टी टैलेंटेड हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में तो काम किया ही है। इसी के साथ उन्होंने मराठी फिल्मों में भी अभिनय करके लोगों का दिल जीता है। एक्टर होने के साथ ही सचिन एक लेखक, गायक, निर्देशक और निर्माता भी हैं।
बहुत सारी फिल्मों में सचिन ने बखूबी काम किया है। इसी के साथ ही आप सभी 80-90 के दशक के मशहूर टीवी शो तू-तू, मैं-मैं को कैसे भूल सकते हैं। यह शो ज़बरदस्त हिट हुआ था। इसका निर्देशन सचिन के द्वारा ही किया गया था।
सुप्रिया पिलगांवकर से 27 की उम्र में की शादी:-
सचिन और सुप्रिया की जोड़ी तो एक मिसाल है। दोनों एक दूसरे से मराठी फिल्म के सेट पर मिले थे। बस यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और फिर एक दूसरे को डेट करने लगे। फिर अपने रिश्ते को इन्होंने शादी में तब्दील करने के बारे में सोचा। सचिन और सुप्रिया ने 1985 में सात फेरे लिए। दोनों की एक बेटी भी है। अगर अभी की बात करें तो सचिन अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं और कई फिल्मों में साइड रोल करते हुए नज़र आ चुके हैं।