बाबा सिद्दीकी की हत्या पर क्या बोले भाईजान के पिता सलीम खान?
Salim Khan
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:34 AM
Salim Khan : बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान को लगातार जान से मारने की मिल रही है। सलमान खान की सुरक्षा भले ही बढ़ा दी गई हो, लेकिन उनको धमकियां लगातार दी जा रही हैं। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच जारी है। इस वारदात ने सलमान खान के फैंस को शॉक में डाल दिया। हता दें कि बाबा सिद्दीकी सलमान खान के बेहद करीबी रहे हैं। ऐसे में अभिनेता के चाहने वालों को उनकी भी चिंता होने लगी। बाबा सिद्दीकी की मौत का खान फैमली पर काफी गहरा असर हुआ है।
खान परिवार पर पड़ा बाबा सिद्दीकी की हत्या असर
हर कोई ये जानना चाहता है कि घटना के बाद सलमान खुद को कैसे संभाल रहे हैं। अब तो सलमान का परिवार भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता में नजर आने लगा है। बाबा सिद्दीकी की मौत का खान फैमली पर काफी गहरा असर हुआ है। इसी बीच सलीम खान ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बात की है। सलीम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बेटे सलमान खान और उनको मिलने वाली धमकियों पर और बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बात की।
बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बोले सलीम खान
इस इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि बाबा सिद्दीकी आपके परिवार के और सलमान के बेहद करीब थे। उनके जाने का परिवार पर किस तरह असर पड़ा। जवाब देते हुए सलीम साहब ने कहा कि दोस्त था…मिलता था..बहुत पुराना दोस्त था…अफसोस तो हुआ। सलीम खान ने आगे कहा, “अब क्या कर सकते हैं, अच्छा आदमी था। बहुत लोगों की उसने मदद भी की। अब कुछ लोगों के साथ उसका पंगा भी होगा, वो तो हमें पता नहीं। उसकी लाइफ के बारे में सब तो पता नहीं। देखिए इससे पहले भी जब ये हुआ था जब धमकी मिली थी, तब मैंने उनसे ये कहा था कि देखिए इज्जत और जिल्लत, जिंदगी और मौत ये खुदा के हाथ में था। ये कुरान शरीफ में था कि इज्जत और जिल्लत, जिंदगी और मौत मेरे हाथ में है। अगर इनके हाथ में है तो ठीक हैं.”
माफी मांगने पर सलीम खान का जबाव
सलीम खान से उसके बारे में सवाल किया गया जिसमें कहा गया कि काला हिरणा मामले में सलमान खान अगर बिश्नोई समाज के मंदिर जाकर माफी मांगने लेंगे तो उन्हें माफ कर दिया। सलीम खान ने माफी मांगने को लेकर कहा कि किससे माफी मांग लूं। सलीम खान का साफ कहना है कि माफी उससे मांगी जाती है जिसके साथ आपने गलत किया हो। जिसको तकलीफ दी हो, जिसका धोखा दिया हो, जिसके साथ गुनाह किया हो। सलमान के पिता की मानें तो उन्होंने और सलमान ने कभी किसी के साथ कुछ गलत नहीं किया। Salim Khan