Shahrukh Khan Accident - शाहरूख खान का हुआ एक्सीडेंट, अमेरिका के अस्पताल में भर्ती
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:22 PM
By: Supriya Srivastava, 4 July 2023, अमेरिका
Shahrukh Khan Accident -बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हादसे का शिकार हुए। जहां उन्हें अस्पताल ले जाया गया। नाक से बहते हुए खून को रोकने के लिए एक छोटा सा ऑपरेशन भी करना पड़ा।
Shahrukh Khan Accident -
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अमेरिका के लॉस एंजेलिस (Los Angeles, United States) में एक प्रोजेक्ट की शूट के लिए गए हुए हैं। शूटिंग के दौरान अभिनेता शाहरुख खान का एक्सीडेंट हो गया जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी नाक में चोट आई है। नाक से बहते हुए खून को रोकने के लिए एक सर्जरी भी करनी पड़ी है।
United States Latest News -
ताजा रिपोर्ट के अनुसार लॉस एंजिल्स में एक शूट के दौरान एक्टर शाहरुख खान के नाक पर चोट आई, जिसकी वजह से खून बहने लगा था। आनन-फानन में अभिनेता को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी नाक की माइनर सर्जरी भी की गई। अभी उनकी नाक में पट्टी बंधी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है, चोट माइनर है। शाहरुख जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।
Shahrukh Khan upcoming Movies -
अगर अब अभिनेता शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म जवान (Jawaan) रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। टॉम क्रूज के 'मिशन इंपासिबल डेड रेकनिंग' पर आधारित ये फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा बॉलीवुड की ताजा खबर (Bollywood Latest News) के मुताबिक शाहरुख खान, सलमान खान के साथ एक्शन फिल्म 'टाइगर वर्सिस पठान (Tiger Vs Pathaan) में नजर आ सकते हैं।