सोनाक्षी की शादी के तुरंत बाद शत्रुघ्न सिन्हा की हालत खराब, अस्पताल में भर्ती !
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:48 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:48 PM
सोनाक्षी सिन्हा की शादी के 5 दिन बाद शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। पिता की तबीयत की खबर मिलते ही सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ अस्पताल पहुंची। शादी के कुछ दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा को उनके पति के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट किए जाने की वीडियो सामने आते ही लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
कुछ लोगों ने यह भी कयास लगना शुरू कर दिया कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट है, हालांकि बाद में पूरी सच्चाई सामने आई।
शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में हुए भर्ती:
दरअसल बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई। दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से सोनाक्षी सिन्हा की शादी काफी चर्चा का विषय बनी रही। कई खबरें सामने आई जिसमें दावा किया गया कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की शादी से खुश नहीं है हालांकि बाद में अभिनेता को अपनी बेटी की शादी की हर रस्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते देखा गया।
लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। अभिनेता मुंबई के लीलावती अस्पताल में पहुंचे हैं। वहीं उनकी बेटी सोनाक्षी भी अपने पति जहीर इकबाल के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट की गई। दरअसल बताया जा रहा है की शादी की भाग दौड़ के चलते शत्रुघ्न सिन्हा को काफी थकान हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें रुटीन चेकअप के लिए लीलावती अस्पताल जाना पड़ा। वही पिता की तबीयत की खबर मिलते ही अभिनेत्री भी उनका हाल-चाल लेने के लिए पति संग अस्पताल पहुंच गई।
जेवर एयरपोर्ट के पास होगी फिल्म “नो एंट्री में एंट्री” की शूटिंग