नन्ही परी के लिए आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक पहुंचे सिद्धार्थ, मां भी रहीं साथ
भारत
RP Raghuvanshi
28 Jul 2025 05:14 PM
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। 16 जुलाई को कपल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने। बेटी के जन्म से मल्होत्रा और आडवाणी परिवार में खुशी का माहौल है। पिता बनने के बाद सिद्धार्थ अपनी पत्नी और नन्ही बेटी के साथ समय बिता रहे हैं।
मंदिर में किए दर्शन
बेटी के जन्म के कुछ ही दिनों बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस खास मौके पर उनके साथ उनकी मां भी मौजूद थीं। एक्टर ने नीले कुर्ते और काले डेनिम में बेहद सिंपल लुक अपनाया। उन्होंने बप्पा के चरणों में मत्था टेका और अपनी बेटी के लिए आशीर्वाद मांगा। मंदिर के दर्शन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सिद्धार्थ बेहद भावुक और शांत नजर आ रहे हैं।
बप्पा से मांगा नन्ही परी का सुख और स्वास्थ्य
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस मौके पर बप्पा का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपनी बेटी के अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य के लिए प्रार्थना की। मां के साथ उनका यह भावुक पल फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
बेटी के जन्म की खुशी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने लिखा, “हमारा दिल भर आया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमारे घर एक प्यारी सी बेटी आई है।” इसके साथ ही उन्होंने मीडिया और पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी कि उनकी बच्ची की प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए।
\nबेटी के जन्म की खुशी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने लिखा, “हमारा दिल भर आया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमारे घर एक प्यारी सी बेटी आई है।” इसके साथ ही उन्होंने मीडिया और पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी कि उनकी बच्ची की प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए।\n
फैंस ने दी ढेरों शुभकामनाएं
\nसिद्धार्थ मल्होत्रा के इस कदम ने फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें और उनकी नन्ही परी को ढेरों आशीर्वाद और शुभकामनाएं दे रहे हैं।\n\nअनिल अंबानी पर ED की दोहरी मार, दिल्ली-मुंबई में लगातार छापे","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/07/Picsart_25-07-28_11-39-28-975.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/07/Picsart_25-07-28_11-39-28-975.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-07-28T17:14:27+05:30","dateModified":"2025-07-28T17:14:27+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}