आमिर खान का मास्टरस्ट्रोक: यूट्यूब पर होगी 2025 की ब्लॉकबस्टर की स्ट्रीमिंग! जानें पूरी डिटेल
भारत
RP Raghuvanshi
29 Jul 2025 10:56 PM
Bollywood News: सुपरस्टार आमिर खान की इस साल की सुपरहिट फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर फैंस के लिए खुशखबरी आई है। लंबे समय से इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चाएं हो रही थीं। पहले आमिर खान ने घोषणा की थी कि यह फिल्म किसी भी पॉपुलर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम नहीं होगी। लेकिन अब उन्होंने फैंस को सरप्राइज देते हुए फिल्म की ऑनलाइन रिलीज का ऐलान कर दिया है।
1 अगस्त से यूट्यूब पर होगी स्ट्रीमिंग
आमिर खान ने बताया है कि ‘सितारे जमीन पर’ 1 अगस्त 2025 से उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Aamir Khan Talkies पर रिलीज की जाएगी। यह कदम इसलिए खास है क्योंकि नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और हॉटस्टार जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स को छोड़कर फिल्म को सीधे यूट्यूब पर रिलीज किया जा रहा है।
कितने में और कहां मिलेगी फिल्म?
इस फिल्म को भारत में ₹100 में देखा जा सकेगा। वहीं अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और स्पेन समेत 38 देशों में यह लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध होगी। इस तरह हर कोई आसानी से इस शानदार फैमिली ड्रामा का आनंद ले पाएगा।
फिल्म की खासियत
‘सितारे जमीन पर’ न सिर्फ आमिर खान की शानदार एक्टिंग के लिए बल्कि इसकी इमोशनल स्टोरी और 10 इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटी वाले कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस के लिए भी सराही गई। इस मूवी में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बॉक्स ऑफिस पर भी रही हिट
90 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 160 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड इसने 225 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। अब यूट्यूब रिलीज के बाद फिल्म का जादू एक बार फिर दर्शकों पर चलने वाला है।
यह कदम ओटीटी ट्रेंड में बड़ा बदलाव ला सकता है। आमिर खान का यह मास्टरस्ट्रोक न सिर्फ फैंस के लिए तोहफा है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक नया प्रयोग साबित होगा।
अनिरुद्धाचार्य के बयान पर खुश्बू पटानी की फटकार – ‘मेरे सामने होते तो मुंह मारना सिखा देती!’