Sonu Nigam Birthday Special - 4 साल की उम्र में शुरू किया सिंगिंग, इस गाने ने बदल दी जिंदगी
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:47 AM
सुप्रिया श्रीवास्तव, 30 जुलाई, बॉलीवुड
Sonu Nigam Birthday Special- सोनू निगम की आवाज़ में तो वो जादू है जो सभी को अपना दीवाना बना लेती है। फिर चाहे Generation कोई भी हो और दुनिया कितनी भी Modern हो जाए, सोनू के गाने हमेशा लोगों को पसंद आते हैं। सोनू ने हर उम्र के हिसाब के गाने गाए हैं। फिर चाहे बच्चा हो या बूढ़ा, हर कोई इनकी आवाज़ का बहुत बड़ा फैन है।
शादियों और पार्टियों में पिता के साथ गाते थे गाना:-
सोनू निगम (Sonu Nigam started Singing in a small Age) ने बहुत छोटी सी उम्र में ही गाने की शुरुआत कर दी थी। आइये जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ बातें। इनका जन्म 30 जुलाई, 1973 में हुआ था। हरियाणा में जन्मे सोनू निगम के पिता का नाम आजम निगम और माता का नाम शोभा निगम है। सोनू जब 4 वर्ष के थे तभी से उन्होंने गाना गाना शुरू कर दिया था। जब उन्होंने शुरुआत की थी तब वो अपने पिता के साथ शादियों व पार्टियों में गाना गाते थे। धीरे-धीरे उनका इस तरफ इंटरेस्ट जगने लगा और फिर उन्होंने सिंगर बनने का सपना देख लिया। इसी की चाह में सोनू अपने शहर को छोड़कर मुंबई चले आए।
उस्ताद गुलाम मुस्तफा से लिया प्रशिक्षण:-
मुंबई आकर उन्होंने अपने सपने को साकार किया। उन्होंने हिंदुस्तानी क्लासिकल सिंगर उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से ट्रेनिंग ली। फिर 1995 में उन्हें पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘Sa re ga ma pa’ को होस्ट करने का मौका मिला। इसके बाद ही उन्हें ‘अच्छा सिला दिया’ गाना गाने का मौका भी मिला। लेकिन उस समय सोनू की किस्मत अच्छी नहीं थी और किसी वजह से यह फ़िल्म ही रिलीज नहीं हो पाई थी। फिर बाद में यह फ़िल्म रिलीज की गई। फिर जब यह फ़िल्म रिलीज हुई और लोगों ने इसका गाना सुना। तो क्या ही कहने! हर कोई सोनू की आवाज़ का दीवाना हो गया। उस समय सोनू की आवाज़ का जादू चल गया।
Sonu Nigam Birthday Special-
सिंगिंग के साथ की एक्टिंग:-
फिर तो बस सोनू (Sonu Nigam) की आवाज़ की गूंज पूरे देश में थी। उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाए। सोनू ने फिर फ़िल्म बॉर्डर में ‘संदेशे आते हैं’ गाना गाया। ये तो सुपर डुपर हिट हुआ। यह इतना हिट हुआ कि आज भी हर गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर यह गाना ज़रूर बजाया जाता है। इसके बिना तो मानो आजादी का जश्न ही अधूरा रह जाता है। सोनू ने बहुत सारे गाने गाए हैं। रोमांटिक से लेकर देशभक्ति तक हर तरफ उनके गानों की ही गूंज है। गानों के साथ ही सोनू ने कुछ जगह पर एक्टिंग भी की है। जानी दुश्मन, लव इन नेपाल आदि में सोनू ने अभिनय भी किया है।