रियल एस्टेट का बड़ा दांव: सोनू सूद ने 2012 में खरीदा फ्लैट बेचकर पाया तगड़ा मुनाफा, जानें कीमत!
भारत
RP Raghuvanshi
28 Aug 2025 02:27 PM
भारत
RP Raghuvanshi
28 Aug 2025 02:27 PM
मुंबई के महालक्ष्मी में करोड़ों का सौदा: बॉलीवुड एक्टर और समाजसेवी सोनू सूद ने मुंबई के पॉश इलाके महालक्ष्मी में अपनी लग्ज़री प्रॉपर्टी बेच दी है। यह डील कुल 8.10 करोड़ रुपये में हुई है। यह फ्लैट लोखंडवाला मिनर्वा (Lokhandwala Minerva) प्रोजेक्ट में स्थित है, जो नरीमन प्वाइंट, वर्ली और लोअर परेल जैसे बिज़नेस हब्स के करीब है।
1,247 sq.ft. कारपेट एरिया वाला फ्लैट
सोनू सूद का यह फ्लैट लगभग 1,247 स्क्वायर फीट (116 sq.m.) कारपेट एरिया और करीब 1,497 sq.ft. ल्ट-अप एरिया का है। इस डील में दो कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री अगस्त 2025 में हुई, और सरकारी दस्तावेज़ के मुताबिक इसके लिए 48.60 लाख रुपये स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई।
2012 की इन्वेस्टमेंट बनी जैकपॉट
सोनू सूद ने यह फ्लैट साल 2012 में 5.16 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब इसे बेचकर उन्होंने लगभग 3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। यानी 12 साल पुरानी इन्वेस्टमेंट ने उन्हें शानदार रिटर्न दिया है।
फिल्मों से लेकर रियल एस्टेट तक
सोनू सूद ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में तमिल फिल्मों से की थी और 2002 में फिल्म शहीद-ए-आजम से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्हें पूरे देश में असली पहचान फिल्म दबंग (2010) और सिम्बा (2018) से मिली। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि अब प्रॉपर्टी डील्स में भी वह चर्चा में रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करने के बाद वे समाजसेवा के लिए भी जाने जाते हैं।
सलमान खान के घर पधारे बप्पा, पूरे परिवार ने साथ में की आरती, फैंस बोले- यही है इंस्पिरेशन