Stree 2 Release Date: 'एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक' कैप्शन के साथ राजकुमार राव ने किया बड़ा ऐलान
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:53 PM
By: Supriya Srivastava, 11 July, Bollywood
Stree 2 Shooting:बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज एक के बाद एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आज ही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2 Teaser) का टीजर रिलीज हुआ है। इसके बाद अब अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। जो राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म स्त्री के सीक्वल (Rajkumar Rao And Shraddha Kapoor movie Stree) से जुड़ी हुई है।
शुरू हुई Stree 2 फिल्म की शूटिंग:
अभिनेता राजकुमार राव ने सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट के जरिए 'स्त्री 2' से जुड़ी बड़ी अपडेट शेयर की है। जैसा कि आप सभी जानते हैं राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर साल 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री' के सीक्वल 'स्त्री 2' की अनाउंसमेंट बहुत पहले ही हो गई थी। जबसे फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी उसके बाद से ही दर्शक इसकी राह देख रहे थे। अब अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट दी है।
अपनी सोशल मीडिया पर एक खतरनाक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की आहट दी है। मोशन पिक्चर को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है कि -"एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंकl स्त्री 2 की फिल्मिंग हो गई है शुरू। आ रही है वो -अगस्त 2024 में"
अभिनेता के पोस्ट से यह बात क्लियर हो गई है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है, इसके साथ ही अभिनेता ने ये बात भी कंफर्म कर दी है कि ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी।
'स्त्री' दर्शकों को आई थी बेहद पसंद -
साल 2018 में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री रिलीज हुई थी। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने शानदार किरदार निभाया था। अमर कौशिक (Amar Kaushik) के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी अब इसके सीक्वल 'Stree 2' से भी दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं।