Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer: वरुण-जाह्नवी की लव स्टोरी में ट्विस्ट, कॉमेडी और ड्रामा का तड़का
भारत
चेतना मंच
15 Sep 2025 06:00 PM
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। करण जौहर की इस नई फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का ऐसा मिश्रण देखने को मिल रहा है, जो फैमिली ऑडियंस को खूब एंटरटेन करेगा। शशांक खैतान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फैमिली ड्रामा फिल्मों में गिनी जा रही है।
लव स्टोरी में आया जबरदस्त ट्विस्ट
ट्रेलर में वरुण धवन का किरदार सान्या मल्होत्रा से प्यार करता नजर आता है, लेकिन ट्विस्ट यह है कि उसकी शादी रोहित सराफ से होने वाली है। दूसरी ओर, रोहित का कैरेक्टर जाह्नवी कपूर का एक्स-बॉयफ्रेंड बताया गया है। यही वजह है कि वरुण और जाह्नवी दोनों अपनी-अपनी मोहब्बत को वापस पाने के लिए एक साथ मिल जाते हैं।
शादी में घुसकर मचाई कॉमेडी और मस्ती
दोनों अपने-अपने पार्टनर्स की शादी तोड़ने की कोशिश में कपल बनकर वेडिंग लोकेशन पर पहुंचते हैं। इस दौरान मनीष पॉल का मजेदार अंदाज और धमाकेदार डांस सीक्वेंस दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। ट्रेलर में भरपूर कॉमेडी और शरारत देखने को मिलती है, वहीं वरुण-जाह्नवी की केमिस्ट्री भी दर्शकों का ध्यान खींच लेती है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म उसी दिन ऋषभ शेट्टी की बहुचर्चित फिल्म "कांतारा चैप्टर 1" से भी क्लैश करने वाली है। ऐसे में देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का जादू ज्यादा चलता है।
यहां देखें "Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari" का ट्रेलर: