Sushmita Sen: सुपर फिट सुष्मिता को आया हार्ट अटैक,हुई सर्जरी
Sushmita Sen: Super fit Sushmita had a heart attack, underwent surgery
भारत
चेतना मंच
02 Mar 2023 10:18 PM
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को कुछ दिन पहले हार्ट अटैक आया था. एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि उनकी सर्जरी हुई है. उनकी तबीयत कितनी बिगड़ गई थी कि एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी. फिलहाल सुष्मिता की हालत ठीक है. एक्ट्रेस ने अपने पिता के साथ फोटो शेयर कर ये जानकारी दी.बॉलीवुड सुष्मिता सेन फैंस को शॉक में डाल दिया है. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था. हालांकि अब उनकी तबियत ठीक है. एक्ट्रेस ने अपने पिता के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
Sushmita Sen:
सुष्मिता सेन ने हाल ही में एक फोटो अपने पिता सुबीर सेन के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की. फोटो के साथ ही सुष्मिता ने बताया कि पिछले दिनों वो कितने बुरे दौर से गुजरी हैं. उनकी तबीयत कितनी बिगड़ गई. एक्ट्रेस को हार्ट अटैक आया था, उनकी एंजियोप्लास्टी हुई. फिलहाल सुष्मिता की हालत ठीक है.
एक्ट्रेस ने पिता के शब्दों के साथ अपने पोस्ट के कैप्शन की शुरुआत की. सुष्मिता ने लिखा- अपने दिल को मजबूत और खुशनुमा बनाए रखो, और ये तुम्हारे साथ हमेशा तुम्हारे बुरे दौर में खड़ा रहेगा. जब तुम्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी. ये महान लाइन मेरे पापा ने कही थी. मुझे दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था. मेरी एंजियोप्लास्टी हुई. दिल अब सही सलामत है. और सबसे जरूरी बात, मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने कन्फर्म किया है कि मेरा दिल सही मायने में बहुत बड़ा है.