Tiger 3 Teaser: जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं, खास संदेश के साथ रिलीज हुआ टाइगर 3 का टीजर
भारत
RP Raghuvanshi
27 Sep 2023 05:27 PM
Tiger 3 Teaser: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का टीजर रिलीज हो गया है। कल ही अभिनेता ने फिल्म के टीजर को रिलीज करने का ऐलान कर दिया था और आज ठीक 11 बजे टाइगर 3 का टीजर (Tiger 3) रिलीज कर दिया गया।
खास संदेश के साथ बताई फिल्म की रिलीज डेट :
सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आज अभिनेता की धमाकेदार फिल्म का धांसू टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म भी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।
आज जाने माने फिल्म मेकर यश चोपड़ा की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का टीजर लॉन्च किया गया है। फिल्म के टीजर लॉन्च को टाइगर का खास संदेश बताते हुए फिल्म के प्रमोशन भी शुरू कर दिया गया है।
Tiger 3 Teaser Out :
'टाइगर 3' के टीजर वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है कि -"जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं, #TigerKaMessage"
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी सलमान खान की फिल्म 'Tiger 3' में शाहरूख खान का कैमियो देखने को मिलेगा जिसे लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इस फिल्म में विलेन अवतार में सलमान खान से भिड़ते नजर आएंगे। ये फिल्म नवंबर में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।