सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ‘अजेय’ का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च, इस दिन रिलीज होगी फिल्म!
भारत
RP Raghuvanshi
04 Sep 2025 10:13 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बनी बायोपिक ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में योगी आदित्यनाथ के संघर्ष से लेकर उनके राजनीतिक सफर तक की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।
क्या दिखाया गया ट्रेलर में?
ट्रेलर की शुरुआत पूर्वांचल के बड़े नेता अवधेश राय की हत्या की खबर से होती है। इसके बाद गोरखपुर में कर्फ्यू का ऐलान दिखाया गया है। इसी बीच भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ कैमरे से तस्वीरें क्लिक करते नजर आते हैं, माना जा रहा है कि वह पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। इसके बाद अभिनेता आनंद जोशी की एंट्री होती है, जो सीएम योगी आदित्यनाथ का किरदार निभा रहे हैं। उनका दमदार डायलॉग— “हमेशा अक्ल का नहीं, कभी-कभी बल का प्रयोग भी करना पड़ता है” ट्रेलर का हाईलाइट बन गया है। ट्रेलर में यह साफ झलकता है कि फिल्म में एक्शन और दमदार डायलॉग्स की भरमार होगी।
सितारों से सजी कास्ट
फिल्म ‘अजेय’ में आनंद जोशी और निरहुआ के अलावा परेश रावल, पवन मल्होत्रा और राजेश खट्टर जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रविंद्र गौतम ने किया है जबकि म्यूजिक की जिम्मेदारी मीत ब्रदर्स ने संभाली है।
रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस क्लैश
यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसी दिन अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।
\r\n\r\nकपिल शर्मा शो से बाहर हुए कीकू शारदा? वजह आई सामने!","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/09/Picsart_25-09-04_22-06-22-171.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/09/Picsart_25-09-04_22-06-22-171.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-09-04T22:13:10+05:30","dateModified":"2025-09-04T22:13:10+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}