
फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं आयन मुखर्जी, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड 'ये जवानी है दीवानी' से लेकर 'ब्रह्मास्त्र' तक काफी सफल रहा है। इस बार उन्होंने लगभग 200 करोड़ रुपए के बजट में एक ऐसा सिनेमाई अनुभव तैयार किया है, जिसे निर्माता स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़े धमाके के रूप में परोसने जा रहे हैं। 'वॉर' के पहले भाग ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए और विदेशों में 175 करोड़ रुपए का कलेक्शन करते हुए कुल 475 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'वॉर 2' अपने पूर्ववर्ती रिकॉर्ड्स को किस हद तक चुनौती देती है। War 2 Movie