
War 2 New Poster : बॉलीवुड की Most Awaited एक्शन थ्रिलर ‘वॉर-2’ ने अपनी पहली झलक में ही दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के नए पोस्टर गुरुवार को जारी किए गए, जिसमें कियारा आडवाणी, ऋतिक रोशन और जूनियर NTR का बेहद आक्रामक और गहन लुक सामने आया। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है और इसे लेकर दर्शकों में ग़ज़ब की उत्सुकता है। खास बात यह है कि इस बार कियारा एक्शन मोड में नज़र आएंगी, वहीं ऋतिक और NTR के बीच तीव्र टकराव देखने को मिलेगा।
गुरुवार को जारी किए गए आधिकारिक पोस्टर्स ने फिल्म की थीम और किरदारों के स्वरूप की झलक दे दी है। इन नई झलकियों में जहां कियारा आडवाणी बेहद आक्रामक और धारदार लुक में नज़र आ रही हैं, वहीं ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अपने एक्शन अवतार से स्क्रीन पर तूफान लाने को तैयार हैं।
इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, जो 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों से पहले ही खुद को साबित कर चुके हैं। ‘वॉर-2’ की पटकथा आदित्य चोपड़ा के विज़न के साथ सिद्धार्थ राघवन और अब्बास टायरवाला के लेखन सहयोग से तैयार की गई है। कियारा आडवाणी इस बार न सिर्फ ग्लैमर का तड़का लगाएंगी बल्कि दमदार स्टंट और एक्शन दृश्यों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। ऋतिक रोशन एक बार फिर अपने सुपरहिट किरदार में लौट रहे हैं, वहीं पहली बार इस फ्रेंचाइज़ी से जुड़े जूनियर एनटीआर नए तेवरों में नज़र आएंगे।
फिल्म के पहले टीज़र में ही ऋतिक और एनटीआर के बीच टकराव ने फैन्स की जिज्ञासा को दोगुना कर दिया था। अब जारी किए गए पोस्टर इसकी पुष्टि कर रहे हैं कि यह मुकाबला महज़ अभिनय का नहीं, बल्कि स्टार पावर और एक्शन की नई परिभाषा गढ़ने का मंच बनने वाला है। 2019 में आई ‘वॉर’ न सिर्फ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की केमिस्ट्री के लिए चर्चित रही, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर सुपरहिट साबित हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म लगभग 100 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने तीन गुना से अधिक कमाई कर निर्माताओं की उम्मीदों को पार कर दिया था। War 2 New Poster