जुबिन गर्ग को थी ये हेल्थ प्रॉब्लम, अनु मलिक से शेयर किया था ब्लैकआउट का राज!
भारत
चेतना मंच
22 Sep 2025 11:13 AM
Zubeen Garg: सिंगिंग वर्ल्ड को गहरा सदमा पहुंचा है जब मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन गर्ग का निधन हो गया। सिंगापुर में एक इवेंट के दौरान स्कूबा डाइविंग करते समय उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग अभी भी इस खबर से उबर नहीं पा रहे हैं।
अनु मलिक ने किया याद
बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिशियन और सिंगर अनु मलिक ने जुबिन गर्ग को याद करते हुए उनके साथ बिताए पलों को साझा किया। दोनों ने कई फिल्मों के लिए साथ काम किया था, जिनमें मैं प्रेम की दीवानी हूं (2003) और मिशन इस्तानबुल (2008) जैसी फिल्में शामिल हैं। अनु मलिक ने बताया कि जुबिन बेहद विनम्र और शालीन इंसान थे।
हेल्थ प्रॉब्लम से थे परेशान
अनु मलिक ने बताया कि जुबिन अक्सर उनसे अपनी हेल्थ को लेकर बातें करते थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें अचानक ब्लैकआउट हो जाता है। अनु मलिक ने उन्हें जांच और इलाज करवाने की सलाह भी दी थी। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था।
असम से था गहरा लगाव
जुबिन गर्ग को असम की प्रकृति और वहां की आबोहवा से बेहद प्यार था। यही वजह थी कि वह मुंबई में लंबे समय तक टिकना पसंद नहीं करते थे। उन्हें ज्यादा काम मिल सकता था, लेकिन वे हमेशा असम लौट जाते थे।
"अब मुंबई नहीं लौटूंगा"
अनु मलिक ने यह भी बताया कि एक बार जुबिन ने उनसे साफ कहा था—"अनु सर, मैं अब मुंबई वापस नहीं आना चाहता। आप बुला लोगे तो गाना गाने आऊंगा और फिर असम लौट जाऊंगा।" यह बात जुबिन के अपनी जड़ों से गहरे लगाव को दिखाती है।