विज्ञापन

सर हार्कोर्ट बटलर
उत्तर प्रदेश के पहले राज्यपाल कौन थे? जिनके नाम पर है यूनिवर्सिटी
उत्तर प्रदेश (तत्कालीन संयुक्त प्रांत) के पहले राज्यपाल सर स्पेंसर हार्कोर्ट बटलर थे। वे ब्रिटिश शासन के दौरान इस पद पर नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल वर्ष 1921 से 1922 तक था। उनका जन्म 1 अगस्त 1869, लंदन (इंग्लैंड) में हुआ था। सर हार्कोर्ट बटलर ने प्रारंभिक शिक्षा इंग्लैंड के प्रतिष्ठित हैरो
UP News : उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है और इसका प्रशासनिक इतिहास भी बेहद महत्वपूर्ण रहा है। राज्य का संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल होता है, जो केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय की भूमिका निभाता है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी के पहले राज्यपाल कौन थे?
यूपी के पहले राज्यपाल : सर स्पेंसर हार्कोर्ट बटलर
उत्तर प्रदेश (तत्कालीन संयुक्त प्रांत) के पहले राज्यपाल सर स्पेंसर हार्कोर्ट बटलर थे। वे ब्रिटिश शासन के दौरान इस पद पर नियुक्त किए गए थे। उनका कार्यकाल वर्ष 1921 से 1922 तक था। उनका जन्म 1 अगस्त 1869, लंदन (इंग्लैंड) में हुआ था। सर हार्कोर्ट बटलर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंग्लैंड के प्रतिष्ठित हैरो स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आॅक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के बालियोल कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की। साल 1890 में उनका चयन भारतीय सिविल सेवा में हुआ, जो उस समय ब्रिटिश भारत की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा मानी जाती थी।
लखनऊ विश्वविद्यालय से जुड़ा अहम योगदान
भारतीय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सर हार्कोर्ट बटलर का योगदान उल्लेखनीय रहा। लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1920 में हुई
इस विश्वविद्यालय की स्थापना प्रक्रिया में उनकी भूमिका इतनी महत्वपूर्ण रही कि उन्हें इसका संस्थापक कुलाधिपति माना जाता है। उनका मानना था कि प्रशासन के साथ-साथ शिक्षा का विकास भी समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है। कानपुर स्थित हार्कोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी भी उन्हीं के नाम पर स्थापित की गई। आज यह संस्थान उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है। सर स्पेंसर हार्कोर्ट बटलर केवल उत्तर प्रदेश के पहले राज्यपाल ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने राज्य में आधुनिक उच्च शिक्षा की नींव रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन