Share Market: बाजार की शुरुआत में 421 अंक हुई उछाल, सेंसेक्स 57,503 पर पहुंचा
Share Market
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 11:03 AM
मुंबई: सेंसेक्स (Share Market) और निफ्टी की बात करें तो हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त करने के बाद खुल गई थे। सेंसेक्स 421.1 (0.74%) पॉइंट की बढ़त करने के बाद 57,458.60 पर खुला जबकि निफ्टी 97.70 (0.57%) अंक बढ़ने के बाद 17,234 पर खुल गया था। फिलहाल सेंसेक्स 465 अंक की बढ़त के बाद 57,503 पर पहुंच गया है। आज सबसे ज्यादा बढ़त बैंक, रियल्टी और मीडिया के शेयर्स में हो चुकी है।
कोल इंडिया, इंडसइंड और रिलायंस ब्लू-चिप टॉप गेनर्स
अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुब्रो और डिविज भी टॉप गेनर्स मकी सूची में शामिल है। दूसरी ओर निफ्टी में 10 लूजर्स वाले स्टॉक्स में हिंडाल्को, नेस्ले, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, जेएस डब्ल्यू स्टील और सिप्ला के शेयर्स सबसे ज्यादा नुकसान में पहुंच गए हैं।
मिड और स्मॉल कैप में हुई बढ़त
बीएसई (Share Market) के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 100 पाइंट से ज्यादा की बढ़त हो चुकी है। मिडकैप में इंडिया होटेल, एयू बैंक, बायोकॉन, अडाणी पावर, JSW एनर्जी, ओबरॉय रियल्टी, अशोक लेलैंड में तेजी हो चुकी है। जबकि VBL, टाटा कंज्यूमर, जिंदल स्टील, ग्लेन मार्क और SAIL में गिरावट देखने को मिल रही है। स्मॉल कैप में अतुल ऑटो, बजाज हिंद, गति, टाइम टेक्नो, जी मीडिया और 5 पैसा में बढ़त होना शुरू हो गई है। इससे बाजार में निवेशकों के लिए काफी अच्छे संकेत मिले है
PSU बैंक, रियल्टी और बैंक इंडेक्स में तेजी
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 1 में गिरावट और 10 में बढ़त देखी जा सकती है। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त PSU बैंक और रियल्टी में देखने को मिल रही है। इसके बाद IT, FMCG, फार्मा, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और ऑटो इंडेक्स में बढ़त हुई है जबकि मेटल में गिरावट हो चुकी है।