विज्ञापन
मई 2026 में कुल 9 दिन बैंक बंद रहे। इनमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल थीं। मई दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, बकरीद और सभी रविवार के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं।

मई का आखिरी हफ्ता शुरू होने वाला है और इसी के साथ बैंक छुट्टियों को लेकर लोगों के बीच चर्चा भी तेज हो गई है। अगर आप अगले हफ्ते बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, अगले बुधवार (27 मई) को देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में समय रहते अपनी प्लानिंग कर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसमें State Bank of India, HDFC Bank, ICICI Bank और Punjab National Bank जैसी बड़ी बैंकें भी शामिल हैं। हालांकि, कुछ राज्यों में स्थानीय नियमों के अनुसार छुट्टी अलग हो सकती है इसलिए अपने शहर की बैंक ब्रांच से एक बार जानकारी जरूर ले लें।
31 मई को रविवार होने की वजह से भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लगातार छुट्टियों के कारण कई लोगों के जरूरी बैंकिंग काम अटक सकते हैं। अगर आपको कैश जमा करना है, चेक क्लियर करवाना है या किसी दस्तावेज से जुड़ा काम करना है तो कोशिश करें कि छुट्टी से पहले ही बैंक जाकर अपना काम पूरा कर लें। आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक, मई 2026 में कुल 9 दिन बैंक बंद रहे। इनमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के साथ-साथ दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल थीं। मई दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, बकरीद और सभी रविवार के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं।
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के डिजिटल दौर में लगभग सभी जरूरी बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए आप घर बैठे फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक और बिल पेमेंट जैसे काम आसानी से कर सकते हैं।
इसके अलावा UPI सेवाएं भी पहले की तरह 24 घंटे चालू रहेंगी। Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए लोग बिना किसी रुकावट के पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, कैश निकालने या जमा करने के लिए एटीएम सेवाएं भी सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। अगर आपको NEFT या RTGS के जरिए पैसे ट्रांसफर करने हैं तो उसकी ऑनलाइन रिक्वेस्ट भी डाली जा सकती है। कई बैंक अपने मोबाइल ऐप के जरिए चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहे हैं। यही वजह है कि बैंक बंद होने के बावजूद ज्यादातर डिजिटल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में बेहतर यही होगा कि अगले हफ्ते की बैंक छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। इससे आपको आखिरी समय की भागदौड़ और परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन