Bank Holiday List: जून के आखिरी सप्ताह में देश के कई हिस्सों में बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप बैंक शाखा में जाकर कोई काम करने की योजना बना रहे हैं तो पहले छुट्टियों की तारीख जरूर देख लें।

अगर अगले हफ्ते आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जून के आखिरी सप्ताह में देश के कई हिस्सों में बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप बैंक शाखा में जाकर कोई काम करने की योजना बना रहे हैं तो पहले छुट्टियों की तारीख जरूर देख लें। इससे आपको बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार 25 जून से 28 जून 2026 के बीच अलग-अलग कारणों से कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें मुहर्रम का त्योहार, चौथा शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टी शामिल है। हालांकि सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी, लेकिन कई बड़े शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहने वाली हैं। यही वजह है कि SBI, HDFC Bank, PNB, Bank of Baroda, ICICI Bank, Axis Bank और अन्य बैंकों के ग्राहकों को पहले से अपनी योजना बना लेनी चाहिए।
25 जून को मुहर्रम के अवसर पर विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी कई बड़े शहरों में रहेगी। इस दिन नई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, भोपाल, जम्मू, रायपुर, रांची, नागपुर, श्रीनगर, अगरतला, आइजोल और बेलापुर समेत कई शहरों में बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी। अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है तो इन तारीखों से पहले उसे पूरा कर लेना बेहतर रहेगा।
मुहर्रम की छुट्टियों के बाद 27 जून को चौथा शनिवार है। RBI के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं। इसके बाद 28 जून को रविवार होने के कारण सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इस तरह कई लोगों के लिए बैंकिंग सेवाओं का काम लगातार प्रभावित हो सकता है खासकर उन इलाकों में जहां 26 जून को भी छुट्टी रहेगी।
जून महीने में पहले भी कई क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहे हैं। 15 जून को आइजोल में यंग मिजो एसोसिएशन (YMA) स्थापना दिवस और भुवनेश्वर में राजा संक्रांति के अवसर पर बैंक बंद रहे थे। वहीं 29 जून को संत गुरु कबीर जयंती के कारण शिमला में बैंक अवकाश रहेगा। इसके अलावा 30 जून को आइजोल में स्थानीय अवकाश ‘रेमना नी’ के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
बैंक शाखाओं की छुट्टी का मतलब यह नहीं है कि आपकी सभी बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी। आज के समय में ज्यादातर काम ऑनलाइन आसानी से किए जा सकते हैं। बैंक बंद रहने के दौरान भी UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। आप अपने मोबाइल से पैसे भेज सकते हैं, बिल भुगतान कर सकते हैं, खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं और अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि कभी-कभी तकनीकी रखरखाव (मेंटेनेंस) की वजह से कुछ सेवाओं पर थोड़े समय के लिए असर पड़ सकता है जिसकी जानकारी बैंक पहले ही ग्राहकों को दे देता है।
अगर अगले सप्ताह आपको चेक जमा करना है, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है, लॉकर से जुड़ा कोई काम करना है या किसी दस्तावेज पर बैंक की मुहर चाहिए तो बैंक शाखा में जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें। इससे आपका समय भी बचेगा और बार-बार बैंक के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। जून के आखिरी सप्ताह में लगातार आने वाली छुट्टियों को देखते हुए ग्राहकों के लिए यही बेहतर होगा कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लें और जहां संभव हो डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन