विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं। आज महीने का पहला शनिवार है इसलिए देशभर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले हैं।

अगर आप आज (2 मई) बैंक जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज बैंक खुले हैं और आप बिना किसी परेशानी के अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं। अक्सर लोगों के मन में शनिवार को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि बैंक खुला रहेगा या नहीं लेकिन आज ऐसा कोई कन्फ्यूजन नहीं है।
आजकल ज्यादातर लोग सोमवार से शुक्रवार तक काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि बैंक से जुड़े काम शनिवार के लिए ही बचा लेते हैं लेकिन हर शनिवार बैंक खुले हों ऐसा नहीं होता। यही वजह है कि लोगों को हर बार यह चेक करना पड़ता है कि आज बैंक खुला है या बंद।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं। आज महीने का पहला शनिवार है इसलिए देशभर में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले हैं।
भले ही आज डिजिटल बैंकिंग का जमाना है और ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं हर समय उपलब्ध हैं लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना ही पड़ता है। जैसे नया खाता खुलवाना, पासबुक अपडेट करवाना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना या लोन से जुड़ी बात करने के लिए बैंक मैनेजर से मिलना।
मई 2026 में कई दिन ऐसे हैं जब बैंक बंद रहेंगे। इसमें रविवार की छुट्टियां तो शामिल हैं ही साथ ही कुछ खास मौकों पर भी बैंक बंद रहेंगे। जैसे 9 मई को दूसरा शनिवार होने के साथ पश्चिम बंगाल में छुट्टी रहेगी। 16 मई को सिक्किम दिवस के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 23 मई को चौथा शनिवार है इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। महीने के अंत में बकरीद के मौके पर भी कई राज्यों में 27 और 28 मई को बैंक बंद रह सकते हैं। कुछ जगहों पर दोनों दिन छुट्टी रहेगी खासकर जम्मू और श्रीनगर में।
अगर किसी दिन बैंक बंद भी हो तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के समय में लगभग सभी बैंकिंग सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। आप मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या ATM के जरिए अपने ज्यादातर काम आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन