विज्ञापन
डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और आसान बनाने के लिए National Payments Corporation of India ने बड़ा फैसला लिया है। NPCI की इकाई BHIM Services और TransUnion CIBIL के बीच एक नई साझेदारी हुई है। इस करार के बाद अब यूजर्स सीधे BHIM ऐप पर अपना CIBIL स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट देख सकेंगे।

आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन पेमेंट के लिए UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। मोबाइल से कुछ सेकंड में पैसे भेजना अब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है लेकिन अब UPI सिर्फ पेमेंट तक सीमित नहीं रह गया है। धीरे-धीरे यह आपकी पूरी फाइनेंशियल हेल्थ को समझने का भी जरिया बनता जा रहा है। अगर आप भी BHIM UPI ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बहुत काम की खबर है। अब आपको अपना क्रेडिट स्कोर देखने के लिए अलग-अलग ऐप्स या वेबसाइट्स पर जाने की जरूरत नहीं होगी। अब यह सुविधा सीधे BHIM ऐप के अंदर ही मिलने वाली है। यानी पेमेंट भी और आपकी क्रेडिट रिपोर्ट भी सब कुछ एक ही जगह पर।
डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और आसान बनाने के लिए National Payments Corporation of India ने बड़ा फैसला लिया है। NPCI की इकाई BHIM Services और TransUnion CIBIL के बीच एक नई साझेदारी हुई है। इस करार के बाद अब यूजर्स सीधे BHIM ऐप पर अपना CIBIL स्कोर और क्रेडिट रिपोर्ट देख सकेंगे। इससे लोगों को अपनी फाइनेंशियल स्थिति समझने में काफी मदद मिलेगी। खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया आसान और सुरक्षित रखी गई है।
NPCI ने साफ कहा है कि किसी भी यूजर की क्रेडिट जानकारी उसकी अनुमति के बिना नहीं देखी जाएगी। यानी आपकी निजी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। जब भी आप अपना क्रेडिट स्कोर चेक करना चाहेंगे पहले आपकी सहमति ली जाएगी। इसके बाद ही ऐप आपकी रिपोर्ट दिखाएगा। इससे यूजर्स को भरोसा भी मिलेगा और डेटा सुरक्षा भी बनी रहेगी।
यह नया फीचर BHIM UPI ऐप के वर्जन 4.0.19 और उससे ऊपर के वर्जन में उपलब्ध कराया गया है। अगर आपके मोबाइल में पुराना वर्जन है तो आपको ऐप अपडेट करना होगा। ऐप अपडेट करने के बाद आप आसानी से इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका मकसद सिर्फ पेमेंट सुविधा देना नहीं बल्कि यूजर्स को आर्थिक रूप से ज्यादा जागरूक बनाना भी है।
इससे पहले मार्च महीने में भी BHIM ऐप में एक बड़ा बदलाव किया गया था। NPCI ने ऐप में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा शुरू की थी। अब यूजर्स फिंगरप्रिंट या फेस रिकॉग्निशन की मदद से 5,000 रुपए तक का UPI पेमेंट कर सकते हैं। इससे ट्रांजैक्शन पहले से ज्यादा तेज और सुरक्षित हो गया है। पासवर्ड याद रखने की जरूरत भी कम हो गई है।
BHIM भारत का अपना UPI पेमेंट ऐप है जिसे NPCI BHIM Services Limited ने तैयार किया है। यह ऐप सिर्फ शहरों में ही नहीं बल्कि गांवों में भी तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 15 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इससे अलग-अलग राज्यों के लोग अपनी भाषा में आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं।
BHIM ऐप अब सिर्फ पैसे भेजने या लेने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है। इसमें कई ऐसे फीचर्स हैं जो रोजमर्रा की आर्थिक जरूरतों को आसान बनाते हैं। यूजर्स इसमें Expense Splitting, Family Mode और Spending Analytics जैसी सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं यानी आप यह भी देख सकते हैं कि आपका पैसा कहां और कितना खर्च हो रहा है। अब क्रेडिट स्कोर की सुविधा जुड़ने के बाद यह ऐप और भी ज्यादा उपयोगी बन गया है।
आज के समय में लोन लेना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो या किसी फाइनेंशियल सर्विस का फायदा उठाना हो हर जगह क्रेडिट स्कोर बहुत जरूरी हो गया है। ऐसे में BHIM ऐप पर सीधे CIBIL स्कोर चेक करने की सुविधा लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इससे समय भी बचेगा और लोग अपनी आर्थिक स्थिति पर बेहतर नजर रख पाएंगे। यह बदलाव दिखाता है कि आने वाले समय में UPI ऐप्स सिर्फ पेमेंट प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि पूरा फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम बन सकते हैं।
विज्ञापन